फतेहपुर में करंट की चपेट में आए दो सगे भाइयों की मौत, फर्श पर गिरे पंखे को उठाने में हुआ हादसा

सुमेरपुर निवासी ओम प्रकाश (50) राजपूत के घर में चल रहा पंखा दोपहर को अचानक फर्श पर गिर गया। जिसके बाद गिरा पंखा देखकर ओमप्रकाश उसे उठाने लगे लेकिन पंखे में करंट से वह अंजान था। तभी करंट के तेज झटके से वो पंखे में चिपक गया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 04:56 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 04:56 PM (IST)
फतेहपुर में करंट की चपेट में आए दो सगे भाइयों की मौत, फर्श पर गिरे पंखे को उठाने में हुआ हादसा
सुमेरपुर निवासी ओम प्रकाश (50) आैर केशन राजपूत (55)

फतेहपुर, जेएनएन। कोतवाली के सुमेरपुर गांव में रविवार को दोपहर फर्राटे वाले पंखे में उतरे बिजली करंट की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।  

सुमेरपुर निवासी ओम प्रकाश (50) राजपूत के घर में चल रहा पंखा दोपहर को अचानक फर्श पर गिर गया। जिसके बाद गिरा पंखा देखकर ओमप्रकाश उसे उठाने लगे लेकिन पंखे में करंट से वह अंजान था। तभी करंट के तेज झटके से वो पंखे में चिपक गया। छोटे भाई को पंखे से चिपका देख बड़ा भाई केशन राजपूत (55) दौड़ता हुआ छोटे भाई को बचाने आया। जैसे ही केशन भाई को पकड़कर खींचने लगा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों को करंट में चिपका देख परिजनों ने आनन फानन में पंखे का प्लग निकाला। तब तक दोनों बेहोश हो चुके थे। जब बेहोशी की हालत में दोनों को सीएचसी बिंदकी लेकर जाया गया तब ङॉक्टरों ने दोनों सगे भाइयों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार में मातम छा गया।

chat bot
आपका साथी