सर्दियों में बावरिया गैंग को रोकने के लिए बढ़ाएं गश्त, औचक निरीक्षण में एडीजी ने दिया निर्देश

एडीजी जोन जेएन सिंह ने चकेरी थाने का किया औचक निरीक्षण। थाने को स्थानांतरित करने के प्रयास करने की कही बात। जिसके बाद एडीजी ने महिला हेल्प डेस्क की जानकारी कर उनके द्वारा निस्तारित होने वाले मामलों को अलग रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिए।

By ShaswatgEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 06:37 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 06:37 PM (IST)
सर्दियों में बावरिया गैंग को रोकने के लिए बढ़ाएं गश्त, औचक निरीक्षण में एडीजी ने दिया निर्देश
जाजमऊ के वाजिदपुर में हुई घटना में फरार चल रहे आरोपितों की जल्द ही गिरफ्तारी करने के आदेश दिए।

कानपुर, जेएनएन। सर्दियों के दिनों में शहर के बाहरी इलाकों में बावरिया गैंग सक्रिय हो जाते हैं। उनके द्वारा की जाने वाली वारदातों को रोकने के लिए शहर के बाहरी इलाकों में पुलिस को अपनी गश्त बढ़ानी होगी। ये निर्देश सोमवार को चकेरी थाने का औचक निरीक्षण करने के दौरान एडीजी जोन जय नारायण सिंह ने दिए। साथ ही नौ चौकियों का थाना होने के बावजूद थाने में कम जगह होने की बात बोली और उसके लिए प्रशासन से बात करके स्थानांतरित करने की बात कही है। 

एडीजी जोन जय नारायण सिंह सोमवार को चकेरी थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाने का परिसर देखा और वहां बने आवासीय परिसर की जानकारी ली। जिस पर उन्होंने नौ चौकियों का थाना होने की बात कहते हुए थाना परिसर छोटा होने की बात कही। साथ ही जिलाधिकारी से बात कर थाने को बड़े स्थान पर स्थानांतरित करने के प्रयास करने की बात बोली। जिसके बाद उन्होंने थाने में अपराध व उपस्थिति रजिस्टर देखा। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि हाईवे किनारे थाना होने के कारण बाहरी इलाकों में तीन से चार अतिरिक्त टीम लगाकर रात्रि गश्त बढ़ाएं। क्योंकि सर्दियों में बावरिया गैंग सक्रिय हो जाता है। उनके द्वारा की जाने वाली वारदातों पर अंकुश लगाना जरूरी है। जिसके बाद एडीजी ने महिला हेल्प डेस्क की जानकारी कर उनके द्वारा निस्तारित होने वाले मामलों को अलग रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिए। वहीं जाजमऊ के वाजिदपुर में हुई घटना में फरार चल रहे आरोपितों की जल्द ही गिरफ्तारी करने के आदेश दिए। 

chat bot
आपका साथी