नाइट ड्यूटी से लौट रहे युवक को लुटेरों ने लूटा

जागरण संवाददाता, कानपुर : कल्याणपुर में पुलिस को चुनौती देते हुए लुटेरों ने देर रात ड्यूटी से लौट रह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2017 01:01 AM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2017 01:01 AM (IST)
नाइट ड्यूटी से लौट रहे युवक को लुटेरों ने लूटा
नाइट ड्यूटी से लौट रहे युवक को लुटेरों ने लूटा

जागरण संवाददाता, कानपुर : कल्याणपुर में पुलिस को चुनौती देते हुए लुटेरों ने देर रात ड्यूटी से लौट रहे युवक को पीटकर उसकी चेन लूट ली। चौकी थाने के चक्कर लगाने के झंझट के चलते पीड़ित ने पुलिस को सूचना नहीं दी और घर चला गया।

काकादेव एम ब्लॉक में रहने वाले संतोष कुमार पटेल प्राइवेट कर्मी हैं। शनिवार देर रात वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। तभी गोपाला टावर के पास बाइक सवार लुटेरों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इस दौरान पीछे से अपाचे सवार दो अन्य लुटेरे आ गए। उन्होंने संतोष के साथ मारपीट करते हुए तमंचे की बट मारकर चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे तमंचा लहराते हुए भाग निकले। जबकि घटनास्थल से चंद कदम दूरी पर नमक फैक्ट्री के पास पुलिस पिकेट बैठती है। पीड़ित ने चौकी थाने के चक्कर काटने और कार्रवाई के नाम पर बार-बार थाने बुलाने की सोचकर पुलिस से शिकायत न करना ही बेहतर समझा और घर चला गया। इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह ने घटना की जानकारी से इंकार करते हुए तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।

chat bot
आपका साथी