41 छात्राओं को बांटा गया नकाब

जागरण संवाददाता, कानपुर : जनाबे फातिमा जहरा के जन्मदिवस पर 41 छात्राओं को नकाब बांटा गया और उन्हें प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Mar 2017 09:08 PM (IST) Updated:Sun, 19 Mar 2017 09:08 PM (IST)
41 छात्राओं को बांटा गया नकाब
41 छात्राओं को बांटा गया नकाब

जागरण संवाददाता, कानपुर : जनाबे फातिमा जहरा के जन्मदिवस पर 41 छात्राओं को नकाब बांटा गया और उन्हें पर्दे की अहमियत (महत्व) बताया गया।

रविवार को जैनब क्लास सेंटर की ओर से जूही में जनाबे फातिमा जहरा के जन्मदिवस को महिला दिवस के रूप में मनाया गया। साथ ही मेधावी 31 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। मौलाना अलमदार हुसैन ने पर्दे पर जोर देते हुए कहा कि पर्दा महिलाओं को सम्मान देता है। इंसानियत और इस्लाम की आधी तहजीब पर्दे में सिमटी है। मौलाना ने कहा कि एक महिला पर्दे में रहकर भी बुलंदियों को छू सकती है। मौलाना मकातिब अली खां ने कहा कि पर्दा सिर्फ इस्लाम का ही कानून नहीं है बल्कि इंसानियत की जरूरत है। इस मौके पर मौलाना आजम हुसैन, मौलाना अजादार हुसैन, मौलाना मोहम्मद अजीम, नायाब आलम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी