पारिवारिक झगड़े में मां-भाभी को धुना

जागरण संवाददाता, कन्नौज : पारिवारिक झगड़े में आरोपी ने दो महिलाओं को मारपीट कर घाय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 May 2018 05:21 PM (IST) Updated:Wed, 30 May 2018 05:21 PM (IST)
पारिवारिक झगड़े में मां-भाभी को धुना
पारिवारिक झगड़े में मां-भाभी को धुना

जागरण संवाददाता, कन्नौज : पारिवारिक झगड़े में आरोपी ने दो महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लधुपुरी निवासी मोहित ने बताया कि उनकी मां जय देवी घर के बाहर बैठी थीं। उसी समय परिवार के शिव कुमार ने आकर गालियां देना शुरू कर दिया। मना करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर भाभी गोमती ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी मारा पीटा। इसमें दोनों घायल हो गई। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देकर निकल गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी