कन्नौज में सादे माहौल में विवाह, सुबह हेलीकॉप्टर पर विदाई

दोनों पक्ष के लोगों ने बताया कि वर-वधू की इच्छा को लेकर एक लाख 80 हजार रुपये खर्च कर हेलीकॉप्टर मंगाया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 09 Mar 2018 11:54 AM (IST) Updated:Fri, 09 Mar 2018 12:03 PM (IST)
कन्नौज में सादे माहौल में विवाह, सुबह हेलीकॉप्टर पर विदाई
कन्नौज में सादे माहौल में विवाह, सुबह हेलीकॉप्टर पर विदाई

कन्नौज (जेएनएन)। इत्रनगरी कन्नौज में आज लोगों को एक विशेष अनुभव मिला। कल रात सादे समारोह में एक जोड़ा विवाह के बंधन में बंध गया। इसके बाद आज जब लोगों ने मैदान में हेलीकाप्टर देखा तो उनको देखकर बड़ी हैरत होने लगी। दुल्हन की विदाई हेलीकाप्टर से हुई।

कन्नौज के के सौरिख थानांतर्गत चपुन्ना पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नगला बिशुना में नीलम उर्फ खुशबू पुत्री शिशु पाल सिह की बरात कल रात बोझा, थाना कुर्रा, जिला मैनपुरी से दीपेश कुमार पुत्र आचार्य होती लाल लेकर आए थे। बरात आने के बाद बढिय़ा माहौल में सादे तौर पर सभी रसश्में पूरी हुईं। आज सुबह गांव के बाहर खेत में अचानक हेलीकॉप्टर उतरा तो ग्रामीणों में हलचल मच गई।

लोगों की भीड़ हेलीकाप्टर देखने को उमड़ पड़ी। इसके बाद उन सभी को पता चला कि दुल्हन की विदाई इसी हेलीकॉप्टर से होगी।

इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने बताया कि वर-वधू की इच्छा को लेकर एक लाख 80 हजार रुपये खर्च कर हेलीकॉप्टर मंगाया । इस विवाह के बाद इसकी विदाई को हमेशा यादगार बनाने की कोशिश के कारण यह व्यापक इंतजाम किया गया है। 

chat bot
आपका साथी