40 किलो प्रतिबंधित मांस सहित एक गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने 40 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सर्की पुलिस चौकी प्रभारी ईश्वर चंद्र त्रिपाठी शुक्रवार की शाम हमराहियों के साथ पड़ोसी जिले आजमगढ़ की सीमा से सटे गांव अमिहित में संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिग कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Nov 2019 07:55 PM (IST) Updated:Fri, 29 Nov 2019 07:55 PM (IST)
40 किलो प्रतिबंधित मांस सहित एक गिरफ्तार
40 किलो प्रतिबंधित मांस सहित एक गिरफ्तार

जासं, केराकत (जौनपुर): कोतवाली पुलिस ने 40 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सर्की पुलिस चौकी प्रभारी ईश्वर चंद्र त्रिपाठी शुक्रवार की शाम हमराहियों के साथ पड़ोसी जिले आजमगढ़ की सीमा से सटे गांव अमिहित में संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिग कर रहे थे। इसी दौरान आ रही मारुति वैन से खून टपक रहा था। शक होने पर पुलिस ने वैन रोककर चेक किया तो बोरी में रखा 40 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस मिला। मांस समेत वैन को जब्त कर पुलिस ने आरोपित इस्तेखार खान निवासी देवगांव, आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बरामद मांस के टुकड़े को परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी