महीनों का भूमि विवाद छह घंटे में निबटा

सड़क चौड़ीकरण को लेकर किरतापुर अनुसूचित बस्ती में हुए बवाल के बाद प्रशासन ने सूझबूझ से इसे निबटा दिया। मंगलवार को गांव चौड़ीकरण का विरोध करने वाले 2

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Jul 2019 07:58 PM (IST) Updated:Thu, 25 Jul 2019 06:22 AM (IST)
महीनों का भूमि विवाद छह घंटे में निबटा
महीनों का भूमि विवाद छह घंटे में निबटा

जासं, जफराबाद (जौनपुर): सड़क चौड़ीकरण को लेकर किरतापुर अनुसूचित बस्ती में हुए बवाल के बाद प्रशासन ने सूझबूझ से इसे निबटा दिया। मंगलवार को गांव चौड़ीकरण का विरोध करने वाले 28 लोगों का चालान किया था। विकास कार्य में बाधा बने संतोष समेत अन्य लोगों पर कार्रवाई की गई थी। यह मामला महीनों से राजस्व विभाग के लापरवाही की वजह से नहीं हो पा रहा था। सड़क की चौड़ाई दो मीटर से तीन मीटर करना था। राजस्व विभाग तथा चकबंदी विभाग के अधिकारी ने कागजी कोरम तो पूरा कर दिया था, लेकिन उक्त सड़क चौड़ीकरण के निर्माण में गंभीरतापूर्वक सहयोग नहीं कर रहे थे। विवाद की स्थिति महीनों से चल रही थी। बवाल के दूसरे दिन एसडीएम सत्यप्रकाश समेत मामले को निबटाने का आदेश दिया। बुधवार को सुबह 11 बजे राजस्व विभाग पुलिस बल के साथ गांव में पहुंची। जिन महिलाओं ने मंगलवार को विवाद किया था उन्हीं महिलाओं तथा गांव के लोगों ने श्रमदान कर राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग की मौजूदगी में चिन्हित किए गए सड़क को निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया। वर्तमान समय में सड़क की चौड़ाई 10 फिट कर दी गई है। इस तरह से महीनों का विवाद कुछ ही घंटों में सुलझ गया।

chat bot
आपका साथी