पौधरोपण से ही पर्यावरण रहेगा संरक्षित

पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण किया गया। प्रज्ञा प्रवाह की ओर से रविवार को सिटी रेलवे स्टेशन के समीप पौधे लगाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 11:31 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 11:31 PM (IST)
पौधरोपण से ही पर्यावरण रहेगा संरक्षित
पौधरोपण से ही पर्यावरण रहेगा संरक्षित

जागरण संवाददाता, जौनपुर: पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण किया गया। प्रज्ञा प्रवाह की ओर से रविवार को सिटी रेलवे स्टेशन के समीप पौधे लगाए गए। इसके अलावा जेजे ¨वग ने पर्यावरण संरक्षितकरने को

पौधरोपण किया। प्रज्ञा प्रवाह के जिला संयोजक संतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक पौधे लगाए गए। त्रिपाठी ने कहा कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी को वृक्षों को काटने की बजाय उन्हें सहेजने में भागीदारी निभानी होगी। शैलेंद्र निषाद ने कहा कि वृक्षों की कमी से पर्यावरण बिगड़ रहा है। साथ ही बीमारियां भी बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह चलता रहा तो आने वाले दिनों में लोगों को सांस लेना भी मुश्किल होगा। हरीलाल यादव व राजेश कुमार ने उपस्थित लोगों को पौधरोपण करने के लिए संकल्प दिलाया। नीतू ¨सह, उषा जायसवाल, सुचिता ¨सह, डा. उदय ¨सह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर कार्यवाह नारायण दास, डा. राजीव त्रिपाठी, अश्वनी ¨सह व स्टेशन अधीक्षक अनिल उपाध्याय समेत तमाम लोग मौजूद रहे। शाहगंज के जेसीआई जेजे ¨वग अध्यक्ष धीरज जायसवाल के नेतृत्व में बसंती देवी आईटीआई पक्का पोखरा परिसर में पौधरोपण किया गया। दीपक ¨सह, प्रशांत अग्रहरि, सत्यम साहू, अवनीश साहू, रोहित गुप्ता, अनुज, हर्ष अग्रहरी, उजैर अंसारी, आदित्य गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी