बैंककर्मी के घर से लाखों का माल पार

बक्शा में भी चोरों का आतंक, ग्रामीणों में आक्रोश जौनपुर: चोरों ने शनिवार की रात कई स्थानों पर हाथ

By Edited By: Publish:Sun, 23 Oct 2016 06:50 PM (IST) Updated:Sun, 23 Oct 2016 06:50 PM (IST)
बैंककर्मी के घर से लाखों का माल पार

बक्शा में भी चोरों का आतंक, ग्रामीणों में आक्रोश

जौनपुर: चोरों ने शनिवार की रात कई स्थानों पर हाथ साफ कर दिया। सिकरारा में एक बैंककर्मी के घर ताला तोड़ कर लाखों का माल उठा ले गए। एक गुमटी से भी सामान पार कर दिया। वहीं बक्शा में एक सबमर्सिबल पंप ही खोल ले गए।

काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत शिवशंकर लाल का गांव के बरियापाही चौराहे पर मकान है। वहां उनकी पत्नी रहती है। परिजन सहित महिलाएं बगल बरामदे में सोई थीं। सुबह घर के लोग सोकर उठे तो देखा कि कमरे के पीछे सेंध कटी थी। कमरे का ताला भी टूटा था। देखने से प्रतीत हुआ कि चोर सेंध पूरा काटने में असफल रहने पर सामने से ताला तोड़ भीतर घुसे होंगे। अंदर जाकर देखा तो आभूषण का बक्सा गायब था। बैंककर्मी को फोन से सूचित किया तो वे घर पहुंचे। पुलिस को सूचित करते हुए तलाश की तो घर के पश्चिम लगभग तीन बीघा दूर टूटा हुआ बक्सा मिला। एक कर्णफूल भी वहीं गिरा मिला। उन्होंने बताया कि चेन, पायल, झाली, झुमका, सोने का लाकेट सहित 10 हजार रुपये नकद चोरी हुआ है। सूचना पर चौकी इंचार्ज रामेंद्र यादव मौके पर पहुंचे।

बरियापाही चौराहे पर ही बसंतू कहार की चाय पान की गुमटी है। ताला तोड़ कर चोर गुमटी में रखा लगभग पांच हजार का सामान उड़ा ले गए। जानकारी हुई तो उसने भी पुलिस को सूचित किया। बक्शा थाना से तीन सौ मीटर दूर लबे सड़क बक्शा गांव निवासी जगदीश तिवारी का सबमर्सिबल चोर खोल ले गए। रविवार सुबह पता चला तो वे हतप्रभ रह गए। वह उसी से खेती करते थे। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन किसी न किसी के यहां चोरी होती है।

chat bot
आपका साथी