फिर लाखों ले गए चोर

शाहगंज, नेवढि़या व चंदवक में मचाया आतंक जौनपुर: चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवा

By Edited By: Publish:Tue, 27 Sep 2016 07:35 PM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2016 07:35 PM (IST)
फिर लाखों ले गए चोर

शाहगंज, नेवढि़या व चंदवक में मचाया आतंक

जौनपुर: चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की रात भी चोरों ने शाहगंज, नेवढि़या व चंदवक में लाखों को माल पार कर दिया। पुलिस ने छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

नेवढिया थाना के हथेरा गांव प्रदीप ¨सह परिवार के साथ एक ही कमरे में सोए हुए थे। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद हर कमरे से अटैची व बाक्स तोड़ कर सोने का हार, अंगूठी, झुमका समेत नकदी पर हाथ फेर दिया। सुबह लोगों ने खुद को कमरे में बंद पाया तो शोर मचाया। ग्रामीणों ने किसी तरह भीतर घुस कर कमरा खोला। सूचना पुलिस को मिली तो डाग स्क्वायड के साथ असफल छानबीन की गई।

शाहगंज के पक्का पोखरा पश्चिमी कौड़िया निवासी नंदराम चौरसिया के घर फर्नीचर का काम होता है। उन्होंने अलमारी के दराज में 1 लाख 80 हजार रुपये रखे थे। मंगलवार को देखा तो रूपये गायब थे। उन्होंने चोरी की आशंका से कोतवाली में तहरीर दी है। चंदवक थाना क्षेत्र के गोनौली गांव निवासी लालजी यादव के घर चोरों ने सोमवार रात नकब लगा कर बाक्स में रखे आभूषण व चार हजार नकद पार कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई।

chat bot
आपका साथी