सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता उरई शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मातापुरा में सोमवार रात एक व्यापारी के बेटे के संदिग्ध हालात में विषाक्त का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को इसका पता चला इसके बाद आननफानन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से बाद में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया परंतु रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। युवक ने किस तनाव में आत्मघाती कदम उठाया अभी यह पता नहीं चला है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Aug 2019 11:32 PM (IST) Updated:Tue, 27 Aug 2019 11:32 PM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, उरई : सिरसा कलार थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में नामजद मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जल्द दो अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार जेल भेज दिया जाएगा।

सिरसा कलार थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपितों द्वारा अपने साथियों को वाट्सअप ग्रुप में पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया था। 21 अगस्त को पीड़िता ने अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक के सामने पेश होकर आपबीती बताई। जिसके बाद एसपी के आदेश पर न्यामतपुर गांव निवासी विनय यादव उर्फ जय यादव पुत्र दीवान सिंह व उसके दो साथियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपितों की पुलिस तभी से तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र यादव ने मंगलवार को मुख्य आरोपित विनय यादव पुत्र जय यादव को गिरफ्तार कर लिया। चालान कर उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक डा. अवधेश सिंह ने बताया कि दो नामजद आरोपित अभी फरार हैं। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी