अन्ना पशु फसल कर रहे बर्बाद, किसानों ने की नारेबाजी

अंना मवेशियों से परेशान किसानों ने की नारेबाजी कदौरा विकास खंड के डाली पुरवा के किसानों ने देवीशंकरराम खिलावन पंकज अशोकराजा सिह संत सिह श्यामसुंदर गुप्ता आदि किसानों ने अन्ना मवेशियों के लिए कर नारेबाजी करते हुए बताया कि आए दिन अन्ना मवेशी सैकड़ों बीघा फसल चौपट कर देते हैं जिससे रात भर रखबारी के बाद भी अंना मवेशियो से फसल नही बच पा रही है किसानों का कहना की फसल मटर लाही मसूर की फसले बोई हो गये है वही

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 06:03 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:06 AM (IST)
अन्ना पशु फसल कर रहे बर्बाद, किसानों ने की नारेबाजी
अन्ना पशु फसल कर रहे बर्बाद, किसानों ने की नारेबाजी

संवाद सूत्र, कदौरा : खेतों में बोआई के बाद फसलें अंकुरित हो चुकी हैं और धीर-धीरे बड़ी होने लगी हैं। रात-रातभर जागकर रखवाली के बाद भी नजर चूकते ही खेतों में घुसने वाला अन्ना मवेशियों का झुंड अन्नदाताओं की मेहनत बर्बाद कर रहा है। अंकुरित फसलें चट कर ली जा रही हैं और बाकी धमाचौकड़ी मचाकर कर रौंदे जाने से चौपट हो रही है। इससे नाराज ग्राम डाली का पुरवा के ग्रामीणों ने नारेबाजी कर गोशाला में जानवरों को बंद कराने की मांग की।

ब्लॉक में अन्ना जानवर किसानों के लिए दिन रात की परेशानी बन चुके हैं। खेतों में किसान जितनी देर फसल की रखवाली करते हैं, उतनी देर तो सब ठीक रहता है लेकिन जैसे ही जरूरी काम से कहीं जाते हैं तो अन्ना जानवर खेतों में घुसकर फसलें बर्बाद कर देते हैं। किसानों की रात की नींद व दिन का चैन हराम हो चुका। किसान देवीशंकर, रामखिलावन, पंकज, अशोक, राजा सिंह, संत सिंह, श्याम सुंदर गुप्ता आदि किसानों ने अन्ना मवेशियों के लिए से परेशान होकर गुरुवार को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा, उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं और जिम्मेदार चैन की बंशी बजा रहे हैं। किसानों का कहना था कि प्रदेश सरकार गोशाला बनवाने के लिए भारी भरकम बजट खर्च कर रही है फिर भी कई जगह गोशालाएं नहीं बनी हैं। जहां बनी हैं वहां पर जानवरों के लिए चारा पानी नहीं है जिससे जानवर खेतों में घुसकर फसलें बर्बाद कर देते हैं।

chat bot
आपका साथी