वेलेंटाइन डे पर युवाओं में दिखा उत्साह, होटल-रेस्टोरेंट गुलजार

वेलेंटाइन डे को लेकर रविवार को शहर में खूब चहल-पहल रही। इसे यादगार बनाने के लिए सभी ने पहले से तैयारियां कर रखी थीं। प्यार के दिन को मनाने के लिए उपहारों की खरीदारी के चलते बाजार में रौनक रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Feb 2021 01:02 AM (IST) Updated:Mon, 15 Feb 2021 01:02 AM (IST)
वेलेंटाइन डे पर युवाओं में दिखा  उत्साह, होटल-रेस्टोरेंट गुलजार
वेलेंटाइन डे पर युवाओं में दिखा उत्साह, होटल-रेस्टोरेंट गुलजार

संस, हाथरस : वेलेंटाइन डे को लेकर रविवार को शहर में खूब चहल-पहल रही। इसे यादगार बनाने के लिए सभी ने पहले से तैयारियां कर रखी थीं। प्यार के दिन को मनाने के लिए उपहारों की खरीदारी के चलते बाजार में रौनक रही।

वेलेंटाइन डे को लेकर युवाओं में खासा उत्साह था। सात फरवरी से रोज डे के साथ यह लव वीक असरदार दिखा। साथी को मनाने के लिए चॉकलेट, हग डे, प्रॉमिस डे आदि करीब एक सप्ताह से मनाए जा रहे थे। नए जोड़े अपने साथी से मिलने के लिए बेताब दिख रहे थे। युवाओं ने विशेष तैयारियां कर रखी थीं। धार्मिक प्रवृत्ति वाले युवा मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन के लिए निकल गए थे। हर कोई इस दिन को यादगार बनाने में लगा हुआ था। साथी की पसंद जानने को

मोबाइल बना सहारा

साथी को रिझाने के लिए सभी बेहतर उपहार बाजार से खरीद रहे थे। साथी की पसंद जानने के लिए मोबाइल व इंटरनेट का सहारा लिया गया। शहर में शैक्षिक संस्थान बंद होने से यहां युवाओं को निराश होना पड़ा। प्यार के इस पर्व पर आकर्षक दिखने के लिए महिलाओं ने बाजार में आकर्षक मेहदी लगवाई।

गुलजार रहे पार्क व रेस्टोरेंट

पार्क, रेस्टोरेंट, होटल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड गुलजार रहे। युवाओं ने मंगलायतन तीर्थधाम के अलावा शहर से दूर बने होटल व रेस्टोरेंट को भी वरीयता दी। प्यार के पर्व में भंग न पड़े इसके लिए होटल, पार्क सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस सादा वर्दी में तैनात रही। ब्लॉक प्रमुख ने किया इंटरलॉकिग कार्य का लोकार्पण

संस, हाथरस : विकास खंड के गांव रुद्रपुर में क्षेत्र पंचायत निधि के तहत पंचम राज्य वित्त आयोग द्वारा द्वारिका प्रसाद के घर से चंद्रहंस के घर तक नाली के सहारे इंटरलॉकिग कार्य कराया गया है। इसका लोकार्पण ब्लॉक प्रमुख हाथरस अमर सिंह पांडेय ने किया। ग्रामवासियों ने प्रमुख को माला पहनाकर स्वागत किया। इसमें विक्रम सिंह पूर्व प्रधान, हरेंद्र सिंह, राजकुमार शर्मा, श्याम अग्निहोत्री, जगदीश सिंह, हरेंद्र सिंह कौशल उपाध्याय, शिशुपाल सिंह, भल्ला सिंह प्रधान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी