मुख्यमंत्री से मिलकर रोकी गई सम्मान राशि दिलवाएंगे

जासं, हाथरस : उप्र लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा है कि लोक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 12:43 AM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 12:43 AM (IST)
मुख्यमंत्री से मिलकर रोकी गई सम्मान राशि दिलवाएंगे
मुख्यमंत्री से मिलकर रोकी गई सम्मान राशि दिलवाएंगे

जासं, हाथरस : उप्र लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा है कि लोकतंत्र सेनानी घबराएं नहीं, लखनऊ पहुंचकर सीएम से वार्ता कर समस्या का निदान कराया जाएगा। रोकी गई सम्मान राशि का भी शीघ्र भुगतान कराया जाएगा।

रामसेवक यादव आर्य समाज सासनी गेट पर आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा कोई भी लोकतंत्र रक्षक सेनानी सजायाफ्ता नहीं है। सभी दोषमुक्त हैं। आपातकाल में सभी पर लगाए गए मुकदमे सरकार ने वापस ले लिए थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सरकार ने सभी प्रकार की जांच कराकर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान राशि जारी की थी। इस पर रोक लगाया जाना गलत है। शीघ्र ही समस्या का निदान कराया जाएगा। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, महामंत्री रामनिवास रावत, अशोक कुमार शर्मा, गंगाराम, दौलतराम, लख्मीचंद्र, यूनिस खां, राजवीर सिंह, मजर अहमद, नरेंद्र सिंह, सौदान सिंह, सोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी