Hathras News : आगरा से लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत, गड्ढे में मिला शव

आगरा अलीगढ़ राजमार्ग गांव मीतई के पास शनिवार देर रात ससुराल से घर आ रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवक का शव रोड किनारे गड्ढे में मिला जबकि उसकी बाइक 200 मीटर दूरी पर मिली।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 27 Nov 2022 01:52 PM (IST) Updated:Sun, 27 Nov 2022 01:52 PM (IST)
Hathras News : आगरा से लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत, गड्ढे में मिला शव
आगरा अलीगढ़ राजमार्ग गांव मीतई के पास बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

हाथरस, जागरण संवाददाता। आगरा अलीगढ़ राजमार्ग गांव मीतई के पास शनिवार देर रात ससुराल से घर आ रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवक का शव रोड किनारे गड्ढे में मिला जबकि उसकी बाइक 200 मीटर दूरी पर मिली। टक्कर के बाद वाहन बाइक को घसीटते हुआ ले गया,जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। रात को गश्त के दौरान पीआरबी पुलिस को गड्ढे में युवक का शव मिला। मौके पर इलाका पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर रविवार सुबह मृतक के स्वजन पहुंच गए ।

ऐसे हुआ हादसा

थाना चदपा के प्रभारी गिरीश चंद गौतम ने बताया 30 वर्षीय हरपाल सिंह निवासी गांव टुकसान शुक्रवार को आगरा के गांव धांधूपुरा ससुराल गया हुआ गया था। शनिवार देर रात युवक बाइक से आगरा से वापस लौट रहा था। तभी आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग गांव मीतई के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि वाहन बाइक को घसीटते हुए ले गया।

यह भी पढ़ें- Aligarh Crime News: आगरा के युवक को सोने की ईंट आधी कीमत में देने का दिया झांसा, एक लाख रुपये ठगे

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट 

युवक का शव बाइक से करीब 200 मीटर दूरी पर गड्ढे में पड़ा मिला। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक की मौत से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। युवक के परिवार में पत्नी व दो मासूम बच्‍चे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

गोवंश पशुओं को सर्दी से बचाने की कवायद

हाथरस। गोवंशों को सर्दी से बचाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने सभी उपजिलाधिकारियों को गोशालाओं की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का पालन करते हुए उप जिलाधिकारी सादाबाद ने सकि्रयता दिखाई है। किसान की परेशानी तथा बेसहारा गोवंश को ध्यान में रखते हुए एसडीएम द्वारा तीन प्रमुख गांव में अस्थाई गोशाला निर्माण का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। शीघ्र ही स्थाई गोशाला के माध्यम से दर्जनों गांव के किसानों को स्थाई गोवंश से राहत मिल सकेगी। एसडीएम ने कंजौली गौशाला का निरीक्षण किया।

chat bot
आपका साथी