Move to Jagran APP

Aligarh Crime News: आगरा के युवक को सोने की ईंट आधी कीमत में देने का दिया झांसा, एक लाख रुपये ठगे

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के हरदुआगंज क्षेत्र में आगरा के एक युवक के साथ अजीबो-गरीब तरह की ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आगरा के बाह निवासी अरुण को कुछ लोगों ने फोन पर सोने की ईंट दिलाने की बात कही।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sun, 27 Nov 2022 07:48 AM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 07:48 AM (IST)
Aligarh Crime News: आगरा के युवक को सोने की ईंट आधी कीमत में देने का दिया झांसा, एक लाख रुपये ठगे
हरदुआ गंज में आगरा के एक युवक के साथ ठगी का मामला सामने आया है।

अलीगढ़, संदीप सक्‍सेना। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के हरदुआगंज क्षेत्र में आगरा के एक युवक के साथ अजीबो-गरीब तरह की ठगी का मामला सामने आया है। हरदुआगंज क्षेत्र के साधु आश्रम रोड पर पनेठी के पास शनिवार रात को आगरा के कुछ लोग धोखाधड़ी का शिकार हो गए। चार लोगों ने पीड़ितों को सोने की ईंट आधी कीमत में देने का झांसा देकर यहां बुलाया। फिर खेत में एकांत जगह पर ले गए। वहां एक लाख रुपये ले लिए। जब पीड़ित को पता चला कि सोना नकली है तो उसने विरोध किया। इस पर दो आरोपित रुपये लेकर भाग गए। दो लोगों को पीड़ितों ने ही दबोच लिया। पुलिस देररात दोनों आरोपितों से पूछताछ करने में लगी रही।

loksabha election banner

 यह भी पढ़ें: चुनाव में BJP की क्‍या रहेगी रणनीति, AMU कुलपति ने दिए टिप्‍स, एक क्‍लिक में पढ़ें टाप खबरें

सोना आधी कीमत में देने के नाम पर ठगी

हरदुआगंज थाना प्रभारी ब्रजपाल सिंह ने बताया कि आगरा के थाना बासौनी क्षेत्र के मुकंदपुरा निवासी अरुण सेना में हैं। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि करीब 12 दिन पहले उनके पास अज्ञात नंबर से काल आया था। युवक ने सोना आधी कीमत में देने की बात कही। ईंट की फोटो भी भेजी गईं। उसका वजन करीब 200 ग्राम बताया गया। अरुण की लगातार उससे बातें होती रहीं। अरुण को अपने भाई अमित उर्फ भोलू से यह बात साझा की। इस पर वह भी विश्वास में आ गया। इस पर आरोपितों ने उन्हें पनेठी बार्डर के पास बुलाया।

खेत में दिए एक लाख रुपये

इस पर शनिवार को अरुण अपने भाई भोला उर्फ अमित व दोस्त आदित्य के कार में पनेठी बार्डर पर पहुंचे। इस दौरान आरोपितों से अमित की लगातार बात होती रहीं। उन्होंने कार सड़क पर खड़ी करके अंदर आने को कहा। अमित उनके बताए मार्ग पर चलते हुए गांव ईकरी के पास काफी अंदर खेतों में पहुंच गया। यहां एकांत जगह पर चार लोग मौजूद थे। अमित ने उन्हें एक लाख रुपये दे दिए।

इस पर आरोपितों ने पीले रंग की ईंट थमा दी। अमित को कुछ शक हुआ तो उसने सवाल करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। इस पर चारों आरोपित भागने लगे। हालांकि अमित पक्ष के लोगों ने दो लोगों को दौड़कर दबोच लिया। इनके नाम गांव ईकरी निवासी शकील व अकील हैं। दोनों भाई हैं। जबकि इन्हीं के रिश्तेदार दो लोग भाग गए। उन्हीं के पास रुपये थे। ठगी होने के बाद अमित ने पुलिस को जानकारी दी गई।

आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट

पुलिस आरोपितों को थाने ले आई।लूट का मचा हल्ला पुलिस देररात आरोपितों से पूछताछ कर रही थी। इस बीच किसी ने लूट का हल्ला कर दिया। बताया गया कि सुनार से लूट हुई है। इस पर पुलिस में भी खलबली मच गई। हालांकि रात में पूछताछ के बाद पुलिस ने पूरी सच्चाई बताई। अमित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा था। वर्जन हरदुआंगज क्षेत्र में कुछ लोगों ने झांसा देकर युवकों को बुलाया था। यहां उनसे रुपये ले लिए गए। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। विशाल चौधरी, सीओ अतरौली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.