वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

दोपहिया वाहन चालक हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय सीटबेल्ट अवश्य लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 11:10 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 11:10 PM (IST)
वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

हरदोई : एआरटीओ प्रशासन दीपक कुमार शाह ने सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाए और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

एआरटीओ प्रशासन ने वाहन चालकों से कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी भारी पड़ सकती है। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय सीटबेल्ट अवश्य लगाए। दुर्घटना होने पर हेलमेट व सीटबेल्ट सुरक्षा देता है। अधिकांश लोग हेलमेट न पहनने या सीटबेल्ट न लगाने पर गंभीर रूप से घायल हो जाते है और अधिकतर लोगों की असमय मौत हो जाती है। उन्होंने कहा कि दोपहिया व चार पहिया वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित घर पहुंचे। वाहन चलाते समय जल्दबाजी न करें और धीरे वाहन चलाए।

नौ वाहनों का चालान कर लगाया ढाई लाख का जुर्माना

हरदोई : एआरटीओ प्रवर्तन की टीम ने सोमवार को संडीला में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर वाहन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान सवारियां होने पर दो माल वाहनों को पुलिस के सिपुर्द कर बंद कराया। साथ ही नौ वाहनों का चालान करते हुए उन पर ढाई लाख का जुर्माना लगाया।

सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत एआरटीओ प्रवर्तन दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि लखनऊ की ओर जा रहे पिकअप डाला व वैन को रोका गया, जिसमें सवारियां बैठी थी। पिकअप डाला और वैन से सवारियां उतरने के बाद दोनों वाहनों को पुलिस के सिपुर्द कर दिया गया। इसके अलावा चेकिग अभियान के दौरान बस, ट्रक समेत अन्य नौ वाहनों के अभिलेख पूरे न होने पर उनका चालान किया गया। करीब ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उधर एआरटीओ कार्यालय में टेंपो, टैक्सी यूनियन एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई, जिसमें कोविड-19 से बचाव के साथ सुरक्षित यातायात को लेकर जागरूक किया गया। एआरटीओ प्रशासन दीपक कुमार शाह, आरआइ विकास यादव, अशोक कुमार वर्मा, जावेद, कार्तिकेय गौतम, विनीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी