विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hapur: पहले महिला ने रचाई शादी, फिर पति का कराया मतांतरण; अब सास-ससुर पर भी बना रही दबाव

By Kesav TyagiEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Wed, 31 May 2023 10:39 PM (IST)

हापुड़ में एक महिला ने शादी रचाकर थाना धौलाना के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक का मतांतरण करा दिया। ...और पढ़ें

पहले महिला ने रचाई शादी, फिर पति का कराया मतांतरण
पहले महिला ने रचाई शादी, फिर पति का कराया मतांतरण

हापुड़, जागरण संवाददाता। पहले शादी रचाकर एक महिला ने थाना धौलाना के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक का मतांतरण करा दिया। अब महिला अपने सास-ससुर पर जबरन मतांतरण करने का दबाव बना रही है। दिलचस्प बात यह है कि महिला का सहयोग उसका पति भी कर रहा है। पीड़ित दंपती ने मामले में उप जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

मुस्लिम युवती के संपर्क में आया युवक

धौलाना क्षेत्र के मोहल्ला मालीवाड़ा की वर्षा सैनी व उसके पति राजेंद्र सैनी ने बताया कि दो वर्ष पहले पुत्र सचिन ने एक मुस्लिम युवती के संपर्क में आया। युवती की बातों में आकर पुत्र ने उससे शादी कर दी। इसकी जानकारी उसने स्वजन को नहीं दी। कुछ दिन पहले पुत्र युवती को घर ले आया।

दंपती पर मतांतरण करने का बना रही दबाव

पुत्र ने स्वजन को बताया कि उसने हिंदू युवती से शादी कर ली है। पुत्र की इच्छा के चलते उन्होंने इसका विरोध नहीं किया। कुछ समय पहले पता चला कि जिस युवती से पुत्र ने शादी की है, वह मुस्लिम है। इसके बाद पुत्रवधू ने दंपती पर भी मतांतरण करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पुत्र व पुत्रवधू कर से चले गए।

मंगलवार को पीड़िता किसी काम से बाजार गई थी। वहां उर्स मेला भी लगा था। इस दौरान पुत्र व पुत्रवधू ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा। दोनों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने अपने पति के साथ मतांतरण नहीं किया तो वह दोनों को मौत के घाट उतार देंगे। थाना धौलाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि दंपती के आरोप की जांच की जा रही है। सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।