टिकैत की प्रतिमा हटाने पर भाकियू ने जताया आक्रोश

जागरण संवाददाता, हापुड़ : इलाहाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा किसान नेता महेंद्र ¨सह टिकैत की प्रतिमा हटा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 07:04 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 07:04 PM (IST)
टिकैत की प्रतिमा हटाने पर भाकियू ने जताया आक्रोश
टिकैत की प्रतिमा हटाने पर भाकियू ने जताया आक्रोश

जागरण संवाददाता, हापुड़ : इलाहाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा किसान नेता महेंद्र ¨सह टिकैत की प्रतिमा हटाए जाने पर भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को भाकियू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर हंगामा कर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद घोषणा की गई है कि शुक्रवार को जनपद के सभी थानों का घेराव किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की पंचायत कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। इसके बाद जूलुस के रूप में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और बताया कि इलाहाबाद विकास प्राधिकरण ने महेंद्र ¨सह टिकैत की प्रतिमा हटा कर उनकी भावनाओं को आहत किया है। भाकियू इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में ¨नदा करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रतिमा उसी स्थान पर स्थापित नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में धरना, प्रदर्शन और चक्का-जाम किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि भाकियू के जो कार्यकर्ता इलाहाबाद जिला प्रशासन द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द छोड़ा जाए। कार्यकर्ताओं ने घोषणा की है कि कार्यकर्ताओं को छुड़वाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिले के नौ थानों का घेराव किया जाएगा। हापुड़ कोतवाली की जिम्मेदारी बबली त्यागी, हाफिजपुर थाने की जिम्मेदारी टेनपाल ¨सह, देहात थाने की जिम्मेदारी यशवीर ¨सह, बाबूगढ़ की जिम्मेदारी धनवीर शास्त्री, ¨सभावली की जिम्मेदारी सत्यवीर लुहारी, गढ़मुक्तेश्वर की जिम्मेदारी दिनेश खेड़ा, बहादुरगढ़ की जिम्मेदारी सुरेंद्र, पिलखुवा व धौलाना थाना घेराव करने की जिम्मेदारी भावेंद्र ¨सह शिशौदिया को दी गई है। इस मौके पर चौधरी सतवीर ¨सह, कुशलपाल आर्य, धनवीर शास्त्री, रामपाल ¨सह, दिनेश खेड़ा, यशवीर ¨सह, एसपी कर्दम, हाजी कौसर, सुरेंद्र चौहान, अमित त्यागी, नितिन बाना, परवेज चौधरी, तरीकत, जमील, विकास तोमर, सद्दाम हुसैन, गंगाशरण शर्मा, शिवकुमार तोमर, लव कुमार, विनोद तोमर, सोनू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी