आज रजत प्रशंसा चिह्न रजत से सम्मानित होंगे एसपी

जागरण संवाददाता हमीरपुर पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्यों का संपादन करने पर जिले के पुलि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 07:41 PM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 07:41 PM (IST)
आज रजत प्रशंसा चिह्न रजत से सम्मानित होंगे एसपी
आज रजत प्रशंसा चिह्न रजत से सम्मानित होंगे एसपी

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्यों का संपादन करने पर जिले के पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित को पुलिस महानिदेशक द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रजत प्रशंसा चिह्न (कमेंडेशन डिस्क) से सम्मानित किया जाएगा। एसपी को मिले इस सम्मान से पुलिस के आलाधिकारियों में भी खुशी का माहौल है।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चुनिंदा पुलिस अधिकारियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रजत प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया जा रहा है। इस सम्मान की सूची में जिले के पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित का भी नाम शामिल हैं। जिन्हें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इसे प्रदान किया जाएगा। एसपी कमलेश दीक्षित मूल रूप से कुशीनगर के रहने वाले हैं। उनके द्वारा औरैया, उन्नाव समेत कई स्थानों में सेवा प्रदान की जा चुकी है और कई बड़ी घटनाओं का भी पर्दाफाश हुआ। इसके साथ ही जब से इन्होंने जिले में बतौर एसपी की कमान संभाली है। तब से लगातार लूट, हत्या जैसी घटनाओं का भी पर्दाफाश कर अपराधियों को जेल भेजने का काम किया गया है।

chat bot
आपका साथी