अपराधी है संजय खान, कई वारदातें कीं

संवाद सहयोगी, सरीला : पुलिस द्वारा पांच घंटे से अधिक समय तक चलाए गए आपरेशन में पकड़े गए आ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Dec 2017 10:48 PM (IST) Updated:Sun, 31 Dec 2017 10:48 PM (IST)
अपराधी है संजय खान, कई वारदातें कीं
अपराधी है संजय खान, कई वारदातें कीं

संवाद सहयोगी, सरीला : पुलिस द्वारा पांच घंटे से अधिक समय तक चलाए गए आपरेशन में पकड़े गए आरोपी संजय खान का लंबा आपराधिक इतिहास है। इसके ऊपर मारपीट व लूट सहित बीते वर्ष मौजूदा प्रधान उमाशंकर पर भी जानलेवा हमला करने का आरोप है। उसका गांव में खासा आतंक है। वह पुलिस पर भी हमला कर चुका है। धौहल बुजुर्ग गांव निवासी घसीटा के चार बेटे मुन्ना, बिल्लू, बाबू व सबसे छोटा संजय खान है। मुन्ना गांव में ही आटा चक्की लगाए है। बिल्लू खेती करता है। बाबू बाहर रहता है। जबकि संजय खान पहले से ही आवारा किस्म का है। संजय खान की पत्नी सितारा के अलावा एक बेटा यूनिस 10 व लड़की रुकसार 15 है। उसने घटना से कुछ घंटे पहले रविवार की सुबह ही अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर बेटे सहित घर से भगा दिया था। उसके ऊपर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे हैं। जिसमें मारपीट लूट पुलिस पर हमला के अलावा बीते वर्ष ग्राम प्रधान उमाशंकर के ऊपर जानलेवा हमला भी शामिल है। वह कई बार जेल भी जा चुका है। उसका गांव में खासा आतंक है। कोई भी उसके विरोध में बोलने की हिम्मत नहीं करता है।

पांच घंटे तक चला पकड़ने का ऑपरेशन

धौहल गांव में लगातार पांच घंटे से भी अधिक तक चले आपरेशन संजय खान में मौके पर उपस्थित रहे पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने पत्रकारों से बताया कि अमित शुक्ला (बैंक मित्र भी) पर जानलेवा हमला करने के बाद संजय खान ने अपने आप को कमरे के अंदर बंद कर लिया। जहां पर उसके पास अवैध तमंचा भी काफी कोशिश के बाद जब वह जब वह बाहर नहीं निकला और उसकी पुत्री रूकसार व भतीजे जावेद द्वारा भी कोशिश कराई गई। लेकिन उसने किसी की नहीं मानी तो फिर खिड़की तोड़ कर निकालने की कोशिश में उसने पुलिस बल पर भी जानलेवा हमला कर दिया। संजय ने अंदर से तमंचे से फायर झोंक दिया और हसिया से मारकर गनर असित व राहुल को घायल कर दिया है। बचाव में पुलिस ने जवाबी फायर किया तो उसके एक पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे सरीला सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इससे अलावा तीन और सिपाही घायल हुए हैं।

chat bot
आपका साथी