SMOG : सख्‍त हुआ प्रशासन, पराली जलाने वालों पर किसानों पर होगा मुकदमा Gorakhpur News

गोरखपुर के मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर ने पर्यावरण प्रदूषण पर प्रभावी रोकथाम के लिए पराली जलाने वाले किसानों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 02:07 PM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 03:07 PM (IST)
SMOG : सख्‍त हुआ प्रशासन, पराली जलाने वालों पर किसानों पर होगा मुकदमा Gorakhpur News
SMOG : सख्‍त हुआ प्रशासन, पराली जलाने वालों पर किसानों पर होगा मुकदमा Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। पूर्वांचल SMOG पर प्रशासन सख्‍त हुआ है। गोरखपुर के मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर ने पर्यावरण प्रदूषण पर प्रभावी रोकथाम के लिए पराली जलाने वाले किसानों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि लेखपालों की टीम बनाकर गांवों में भेजे और पराली जलाने से प्रदूषित हो रहे वातावरण के बारे में भी लोगों को बताएं। अगर किसी किसान के खेत में पराली जलती मिले तो संबंधित किसानों पर एफआइआर भी दर्ज कराएं।

कमिश्‍नर ने CDO व तहसीलदारों को तलब किया

मंडलायुक्त सोमवार को विकास भवन सभागार में मंडल के चारों जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों व तहसीलदारों की बैठक कर रहे थे। चूंकि महराजगंज में धान की कटाई पहले शुरू हो जाती है इसलिए वहां से कई जगहों पर पराली जलाने की शिकायत मिलने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई है। महराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मंडलायुक्त ने कहा है कि किसानों को जागरूक करने के लिए तुरंत एक कार्यशाला का गांवों में आयोजन किया जाए। गांवों में पराली जलने की सूचना मिली तो संबंधित हल्का लेखपाल पर भी कार्रवाई की जाएगी।

निर्माण कार्यों पर भी रखें नजर

मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी सीडीओ को निर्देशित किया कि जहां पर भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं वहां पर प्रदूषण नियंत्रण के सभी मानकों का ध्यान रखा जाए। प्रदूषण के लिए जिम्मेदार लोगों को पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

chat bot
आपका साथी