Gorakhpur Top News: गोरखपुर में बदमाशों ने किन्नर को मारी गोली, बस्ती में महिला की हत्या, पढ़ें- 5 टॉप खबरें

Gorakhpur Top News Today गोरखपुर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दिनदहाड़े एक किन्नर को गोली मार दी। पीठ में दो गोली लगने पर किन्नर घायल होकर जमीन पर गिर गई। उधर बस्ती में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पढ़िए- प्रमुख खबरें...

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 19 Mar 2023 04:12 PM (IST) Updated:Sun, 19 Mar 2023 04:12 PM (IST)
Gorakhpur Top News: गोरखपुर में बदमाशों ने किन्नर को मारी गोली, बस्ती में महिला की हत्या, पढ़ें- 5 टॉप खबरें
Gorakhpur Top News: गोरखपुर की प्रमुख खबरें पढ़ें...

2- Basti News: खेत में सरसों काटने गई महिला का गला रेतकर हत्या, एक अंगुली भी काटी- जांच में जुटी पुलिस

बस्ती जिले के सेमरा गांव में सरसो काटने गई 45 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। एक अंगुली भी काटकर अलग कर दी गई है। रविवार सुबह खेत की ओर गए बच्चों की नजर शव पर पड़ी तो लोगों ने इसकी सूचना थाने पर दी। देखते ही देखते घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। इसके लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग सहम गए हैं। वहीं एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी घटना की जानकारी पाते ही एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी, सीओ रुधौली और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

3- गोरखपुर में शोहदे का दुस्साहस, आपत्तिजनक वीडियो भेज तोड़वा दी युवती की शादी, परिवार को जान से मारने की धमकी

दोस्त की बहन पर बुरी नजर रखने वाला शोहदा अब शादी करने का दबाव बना रहा है। परिवार के लोगों ने दूसरी जगह शादी तय की, तो लड़के वालों के पास आपत्तिजनक वीडियो भेजने लगा। दो बार रिश्ता टूटने के बाद युवती की मां ने शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने देवरिया जिले के रहने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। दोस्त की बहन पर बुरी नजर रखने वाला शोहदा अब शादी करने का दबाव बना रहा है। परिवार के लोगों ने दूसरी जगह शादी तय की, तो लड़के वालों के पास आपत्तिजनक वीडियो भेजने लगा। दो बार रिश्ता टूटने के बाद युवती की मां ने शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने देवरिया जिले के रहने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

4- रेल यात्री कृपया ध्यान दें! रास्ता बदलकर गोरखपुर से गुजरेंगी आठ ट्रेनें, यहां पढ़ें- पूरी जानकारी

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर बाराबंकी-अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड पर गोशाईंगंज-दर्शन नगर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। मार्ग बदलने की वजह से आठ ट्रेनें गोरखपुर से होकर गुजरेंगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।

5- Gorakhpur News: कैशियर को उठा ले गई महराजगंज पुलिस, अधिकारियों को भी नहीं थी जानकारी- दारोगा समेत तीन निलंबित

दुष्कर्म के आरोपित माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कैशियर को महराजगंज जिले के नौतनवां थाने की पुलिस शनिवार की शाम उठा ले गई। पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को भी नहीं दी। कैशियर के अपहरण की सूचना पर जिले की पुलिस चार घंटे तक परेशान रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात में मामले की जानकारी होने पर एसपी महराजगंज ने बिना सूचना के कैशियर को पकड़कर लाने वाले नौतनवां थाने के दारोगा व दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया।

chat bot
आपका साथी