केंद्रीय वित्तराज्यमंत्री ने कहा-शिक्षा से व्यक्ति के आतंरिक गुणों का होता है विकास

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने स्टाल का निरीक्षण किया। बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। छात्रों को प्रोत्साहित भी किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 01:30 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 01:30 PM (IST)
केंद्रीय वित्तराज्यमंत्री ने कहा-शिक्षा से व्यक्ति के आतंरिक गुणों का होता है विकास
केंद्रीय वित्तराज्यमंत्री ने कहा-शिक्षा से व्यक्ति के आतंरिक गुणों का होता है विकास

गोरखपुर, जेएनएन। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि शिक्षा से व्यक्ति के भीतर अंतर्निहित गुणों का विकास होता है। छात्रों को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने की सीख देते हुए कहा कि जीवन में परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भटहट क्षेत्र के नाहरपुर स्थित सरस्वती इंटरमीडिएट कालेज में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा ग्रहण किए बगैर हम अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते हैं। इसलिए छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तमाम योजनाएं शुरू की है। सरकारी नौकरियों की भरमार है। प्राइवेट कंपनियों के लोग भी प्रतिभाशाली लोगों को अपने वहां नौकरी देते हैं।

विधायक महेंद्रपाल सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संस्कार किसी भी राष्ट्र की मुख्य धुरी होते है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष संतराज यादव ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात व्यक्ति को देश व समाज के प्रति दायित्व का बोध होता है। उन्होंने मानव जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा से हमें जीवन जीने के साथ ही अनुशासन, बड़े बुजुर्गो का सम्मान करना सिखाता है। ऐसे में प्रत्येक माता पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को सामान रुप से शिक्षा मुहैया कराएं।

इससे पहले मुख्य अतिथि द्वारा मा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद उन्होंने कालेज परिसर में निर्मित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार का लोकार्पण भी किया। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने छात्राओं द्वारा तैयार हस्त कला का अवलोकन करते हुए सराहना भी की।

संचालन कालेज के प्रधानाचार्य चंद्रभूषण मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, भाजपा नेता राधेश्याम सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उर्मिला त्रिपाठी, महामंत्री मंजू सिंह, रवि प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी