कर्नाटक मुद्दे को लेकर भड़के कांग्रेसी गोरखपुर में धरने पर बैठे Gorakhpur News

कर्नाटक मुद्दे को लेकर गोरखपुर के महानगर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारियों ने नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मी बाई पार्क में धरना दिया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 25 Jul 2019 12:54 PM (IST) Updated:Thu, 25 Jul 2019 02:38 PM (IST)
कर्नाटक मुद्दे को लेकर भड़के कांग्रेसी गोरखपुर में धरने पर बैठे Gorakhpur News
कर्नाटक मुद्दे को लेकर भड़के कांग्रेसी गोरखपुर में धरने पर बैठे Gorakhpur News
गोरखपुर, जेएनएन। कर्नाटक मुद्दे को लेकर गोरखपुर के महानगर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारियों ने नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मी बाई पार्क में धरना दिया। धरना के उपरांत आयोजित सभा को संबोधित करते हुए निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि ने कहा कि भाजपा अब लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म करने पर तुल गई है, ऐसी स्थिति में देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है।

उन्होंने कहा कि किसी प्रदेश में जनता द्वारा चुनी गई सरकार को छल प्रपंच करके हटाना ठीक नहीं है। कर्नाटक में जिस तरह से भाजपा कर रही है, उसकी पोल खुल गई है। जनता आने वाले समय में भाजपा को उसकी करनी का फल देगी।

अन्‍य वक्‍ताओं ने कहा कि सत्‍ता का दुरुपयोग कर गैर भाजपा शासित राज्‍यों की सरकारों को परेशान कर रही है। भाजपा नेता खुलेआम सरकार गिराने की धमकी दे रहे हैं। धरना स्थल पर दिलीप निषाद, बादल चतुर्वेदी, रोहन पांडेय, ऋषि श्रीवास्तव, अजय सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी