मुख्यमंत्री ने प्रतिमा विसर्जन व अन्य तैयारियों के बारे में ली जानकारी

जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब आदि की जानकारी ली। शहर क्षेत्र में राजघाट सहित तीन स्थानों पर नौ कृत्रिम तालाब बनवाए गए हैं। मुख्यमंत्री को बताया गया कि तालाब तैयार कर लिए गए हैं।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 01:31 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 01:31 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने प्रतिमा विसर्जन व अन्य तैयारियों के बारे में ली जानकारी
मुख्‍य मंत्री योगी आदित्‍यनाथ की फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। चार दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से मुलाकात की और त्योहारों को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कोविड 19 से बचाव के प्रोटोकाल का पालन करते हुए सकुशल त्योहार संपन्न कराने का निर्देश दिया।

तालाब बनकर तैयार होने के बारे में दी गई जानकारी 

जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब आदि की जानकारी ली। शहर क्षेत्र में राजघाट सहित तीन स्थानों पर नौ कृत्रिम तालाब बनवाए गए हैं। मुख्यमंत्री को बताया गया कि तालाब तैयार कर लिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि तालाबों का शनिवार को निरीक्षण किया जाएगा। अधिकतर छोटी प्रतिमाएं ही स्थापित की गई हैं। सभी से कोरोना से बचाव का प्रोटोकाल पालन करने की अपील की गई है और इसे पूजा समितियों ने माना भी है। प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर प्रशासन की नजर रहेगी, इसमें कम लोगों को शामिल होने को कहा गया है।

राघव-शक्ति मिलन में कम लगेगा समय

इस बार राघव शक्ति मिलन में समय का प्रबंधन किया गया है। जिला प्रशासन ने गाड़ी पर जुलूस निकालने की अपील की है। कोरोना से बचाव के लिए ऐसा किया गया है। कार्यक्रम जल्द होने से कोरोना संक्रमण की आशंका भी कम रहेगी।

जंगल कौडिय़ा-मोहद्दीपुर सड़क चौड़ीकरण की जानी प्रगति

मुख्यमंत्री ने जंगल कौडिय़ा से मोहद्दीपुर सड़क चौड़ीकरण के बारे में भी जानकारी ली। गोरखनाथ मंदिर के सामने हो रहे निर्माण को लेकर भी पूछताछ की। सड़क को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कोविड 19 पर नियंत्रण को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली।

chat bot
आपका साथी