इस जिले में 1.19 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, जानिए क्‍यों खास है यह पुल Gorakhpur News

1.19 करोड़ की लागत से असनहरा घाट पर पक्का पुल बनेगा। पीडब्ल्यूडी ने पक्का पुल बनवाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। शासन से स्वीकृति मिल जाने पर इस पर काम शुरु हो जाएगा।

By Edited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 02:21 PM (IST)
इस जिले में 1.19 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, जानिए क्‍यों खास है यह पुल Gorakhpur News
इस जिले में 1.19 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, जानिए क्‍यों खास है यह पुल Gorakhpur News
गोरखपुर जेएनएन। संतकबीर नगर जिले में 1.19 करोड़ की लागत से असनहरा घाट पर पक्का पुल बनेगा। पीडब्ल्यूडी ने पक्का पुल बनवाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। शासन से स्वीकृति मिल जाने पर इस पर काम शुरु हो जाएगा। जिले की पश्चिमी सीमा पर स्थित राजस्व ग्राम असनहरा के लोग कठिनइया नदी पर 2015 से पक्का पुल की मांग कर रहे थे। इसको लेकर कई बार धरना प्रदर्शन और सत्याग्रह हो चुका है। लोगों का संघर्ष रंग लाया है। सदर विधायक दिग्विजय नारायण जय चौबे के पहल से अब पुल की उम्मीद बढ़ गई है।
असनहरा गांव तक पक्की सड़क है किंतु इस मार्ग से मुंडेरवा बाजार तक की दूरी लगभग चार किमी है। जबकि बांस के पुल से होकर मुंडेरवा की दूरी लगभग एक किलोमीटर है। लंबी दूरी से बचने के लिए असनहरा के लोग बांस के पुल से नदी पार करने का जोखिम उठा रहे हैं। पक्का पुल बनाने के लिए पिछले वर्ष अगस्त और सितंबर में जल सत्याग्रह संघर्ष मोर्चा द्वारा असनहरा घाट पर पुल के लिए धरना-प्रदर्शन और उपवास शुरू हुआ था। यह 55 दिन तक चला था।
मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल के आश्वासन पर यह आंदोलन समाप्त हुआ था। इसके पूर्व 2017 में आठ दिन जल सत्याग्रह आंदोलन हुआ था। स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेश निगम ने बताया कि असनहरा घाट पर आरसीसी पुल बनाने के लिए एक करोड़ 19 लाख पांच हजार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धन मिलते ही तत्काल निर्माण कार्य आरंभ करवाया जाएगा।
chat bot
आपका साथी