Prayagraj Weather Today: प्रयागराज का पारा पहुंचा 44 के पार, सूबे में सबसे गर्म रही संगमनगरी
प्रयागराज सूबे में सबसे गर्म रहा वहीं आगरा 44 डिग्री तापमान के साथ दूसरे स्थान पर रहा।हालांकि राहत की बात यह है कि दो दिन बाद हल्की बारिश की संभावना है पर इसका तापमान पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। रविवार को सुबह 10 बजे से ही धूप ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। गर्म हवाओं के थपेड़े और चिलचिलाती धूप ने सड़कों को सूना कर दिया।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Weather Today संगमनगरी में गर्मी अपने प्रचंड रूप में है।गर्म हवाओं ने पारे में और आग लगा दी है।रविवार को करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की उछाल के साथ अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
प्रयागराज सूबे में सबसे गर्म रहा, वहीं आगरा 44 डिग्री तापमान के साथ दूसरे स्थान पर रहा।हालांकि राहत की बात यह है कि दो दिन बाद हल्की बारिश की संभावना है पर इसका तापमान पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
रविवार को सुबह 10 बजे से ही धूप ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। गर्म हवाओं के थपेड़े और चिलचिलाती धूप ने सड़कों को सूना कर दिया। अवकाश होने के बाद भी लोग गर्मी के कारण घरों में दुबके रहे और सूरज ढलने के बाद ही निकले।
इसे भी पढ़ें- नेपाल में कैदियों का हृदय परिवर्तन करेगी गीता, स्कूलों से चला अभियान जेलों तक पहुंचा
गर्म हवाओं ने हवा से नमी को चुरा लिया है। शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता 22 हो गई थी। हालांकि रात के तापमान में अभी राहत है पर सोमवार को यह और तेजी से बढ़ेगा।रविवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शनिवार को यह 42.8 डिग्री सेल्सियस था।
इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में धुंध ने बढ़ाई लोगों की चिंता, आंखों में जलन के साथ इन बातों से है खतरा, बचने के लिए अपनाएं यह तरीका
वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम था।मौसम विज्ञानियों के अनुसार सात और आठ मई को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बन रही है, इस दौरान रात का तापमान 26 से 28 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के प्रो. एआर सिद्दीकी के अनुसार तापमान में बढ़ोत्तरी का दौर सोमवार को भी जारी रहेगा और तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है।