छह इंच जमीन के लिए कर दी 65 साल के वृद्ध की हत्या

महराजगंज में सिर्फ छह इंच भूमि के लिए पट्टीदारों ने 65 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर दी। हत्या के बाद फरार पांच नामजद आरोपितों को 24 घंटे बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 02:08 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 09:50 AM (IST)
छह इंच जमीन के लिए कर दी 65 साल के वृद्ध की हत्या
छह इंच जमीन के लिए कर दी 65 साल के वृद्ध की हत्या

गोरखपुर, जेएनएन। महराजगंज में सिर्फ छह इंच भूमि के लिए पट्टीदारों ने 65 वर्षीय सत्य नारायण सिंह की हत्या कर दी। हत्या के बाद फरार पांच नामजद आरोपितों को 24 घंटे बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। ग्राम लक्ष्मीपुर देउरवा के टोला पोखरभिंडा निवासी पतरू सिंह शनिवार को सुबह 10 बजे विवादित भूमि पर लाठी के जोर पर दीवार का निर्माण कराने लगे। इसकी जानकारी होने पर राणा प्रताप सिंह पहुंच गए थे और कहा था कि जब संपूर्ण समाधान दिवस में सीमांकन का निर्देश हुआ है तो राजस्व कर्मियों द्वारा भूमि नाप-जोख करने के बाद निर्माण होना चाहिए और अगर आज निर्माण जरूरी है तो छह इंच छोड़ कर नींव भराइए। लेकिन पतरू सिंह ने निर्माण जारी रखा तो बात बढ़ गई थी और पतरू सिंसह पक्ष के लोगों ने झगड़ा छुड़ाने पहुंचे राणा प्रताप के पिता सत्य नारायण सिंह को पीट कर मार डाला था। सिसवा मुंशी चौकी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि फरार हत्यारोपितों के ठिकानों पर छापा डाला गया पर सफलता नहीं मिली। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।

पिता की हत्या के आरोप में दो पुत्र गिरफ्तार, जेल

महराजगंज में दूसरी शादी पर आमादा 50 वर्षीय पिता की हत्या के आरोपित दो पुत्रों को रविवार को  कोतवाली पुलिस ने रमपुरवा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों हत्यारोपितों को कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने दोनों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह ने दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शनिवार की शाम को सदर कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम सौरेजी निवासी ईश्वर प्रजापति ने अपने पुत्र भोलेनाथ व बृजेश से बातचीत के दौरान दूसरी शादी की इच्छा जाहिर की और कहा कि जिस युवती को पसंद किया है उससे शादी करा दो पर दोनों पुत्रों ने पिता को दूसरी शादी करने से मना किया तो बात बढ़ गई थी और आक्रोशित पुत्रों ने गमछे से गला कस कर पिता की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोनों पुत्र फरार हो गए थे। रमपुरवा चौराहे से गिरफ्तार हत्यारोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा भी बरामद हो गया।

chat bot
आपका साथी