गोरखपुर शहर में चल रहे 39 हुक्काबार, जानिए-क्या है इसकी हकीकत

गोरखपुर शहर में 39 हुक्काबार चल रहे हैं। इसमें युवकयुवतियों के अलावा किशोर उम्र की भीड़ लगी रहती है। इससे आने वाली पीढ़ी बर्बाद हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Jul 2019 09:30 AM (IST) Updated:Sat, 27 Jul 2019 09:30 AM (IST)
गोरखपुर शहर में चल रहे 39 हुक्काबार, जानिए-क्या है इसकी हकीकत
गोरखपुर शहर में चल रहे 39 हुक्काबार, जानिए-क्या है इसकी हकीकत

गोरखपुर, जेएनएन। शहर में फिलहाल 39 हुक्काबार चल रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इनका लाइसेंस रेस्टोरेंट के नाम पर लिया गया है। इन हुक्काबारों में नाबालिगों को तंबाकू फ्लेवर का हुक्का पिलाने की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। एक जगह तंबाकू फ्लेवर का हुक्का मिला भी। जिसके बाद पुलिस ने हुक्काबार की जाच का अभियान चलाया लेकिन सिर्फ 11 की ही जाच हुई। इसके बाद अभियान रोक दिया गया है।

19 जुलाई की दोपहर में प्रभारी एसपी सिटी/एसपी यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा और एएसपी/सीओ कैंट रोहन प्रमोद बोत्रे फोर्स के साथ मंगलम टावर, जीडीए, गाधी गली में स्थित हुक्का बार में छापा डाला। मंगलम टॉवर स्थित बार में तंबाकू फ्लेवर का हुक्का मिला। गोलघर से निकलने के बाद प्रभारी एसपी सिटी ने कोतवाली और शाहपुर क्षेत्र में स्थित हुक्का बार की जाच की। एक हुक्काबार में डास फ्लोर मिला जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। 19 जुलाई को शहर के 10 हुक्काबार की जाच हुई। तंबाकू फ्लेवर का हुक्का इस्तेमाल करने वाले संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों ने कैंट पुलिस को निर्देश दिया लेकिन कुछ हुआ नहीं। 14 जुलाई को सीओ गोरखनाथ ने मेडिकल कॉलेज के एक हुक्काबार की जांच की। गड़बड़ी मिलने पर मैनेजर और गार्ड को पुलिस ने हिरासत में लिया लेकिन बाद में छोड़ दिया।

हो चुकी है कई घटनाएं

24 जुलाई : पादरी बाजार में स्थित हुक्का बार में मनचलों ने बर्थडे पार्टी में शामिल लड़कियों से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

19 जुलाई : गोलघर के हुक्का बार में तंबाकू फ्लेवर का हुक्का बरामद हुआ। एसपी ने थानेदार को कार्रवाई का निर्देश दिया लेकिन मामला रफा-दफा कर दिया गया।

14 जुलाई : मेडिकल कॉलेज रोड पर स्थित हुक्काबार में सीओ गोरखनाथ ने छापा डाला। कई नाबालिग लड़कियां और लड़के हुक्का पीते पकड़े गए। जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया।

21 फरवरी : हुक्का बार में हुए विवाद में गोरखनाथ के अंबेडकर पार्क में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांधी गली के एक हुक्का बार में दोनों के बीच विवाद हुआ था।

17 फरवरी : गोलघर में हुक्का पीने आए दो युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई उसके बाद एक ने अपने पास से पिस्टल निकाल ली। बार में लगे सीसी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

सभी हुक्का बार की होगी जांच : एसएसपी

इस संबंध में एसएसपी डा. सुनील गुप्ता का कहना है कि हुक्का बार में मिली गड़बड़ी की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। नाबालिग स्कूली बच्चों के हुक्का में जाने की शिकायत पर एक दिन जांच हुई थी। अन्य हुक्का बार की भी जांच होगी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी