सतर्कता को लेकर निकाली रैली

गोंडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर रेलवे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए 27 अक्टूबर से सत

By Edited By: Publish:Sun, 26 Oct 2014 12:20 AM (IST) Updated:Sun, 26 Oct 2014 12:20 AM (IST)
सतर्कता को लेकर निकाली रैली

गोंडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर रेलवे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए 27 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता अभियान चलाने जा रहा है जो पहली नवंबर तक चलेगा। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे सभी स्टेशनों पर सतर्कता संगठन के पदाधिकारी पहुंचेगे। इसी को लेकर शनिवार को गोंडा जंक्शन पर रैली निकाल कर यात्रियों को जागरूक करने का प्रयास करने की पहल की गई।

पीएम मोदी का फरमान है कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए बने सतर्कता संगठन अपनी असली भूमिका अदा करे और आम लोगों से जुड़े। इससे पहले सतर्कता संगठन का नाम कार्यालयों तक सीमित रहा है। हाल ही में सीनियर डीसीएम भ्रष्टाचार के लपेटे में आ गये और पूर्वोत्तर रेलवे क महा प्रबंधक ने 27 अक्टूबर से चलने वाले सतर्कता जागरूकता अभियान पर विशेष जोर दिया है। इससे भ्रष्टाचार में लिप्त रेल अधिकारियों की नींद उड़ गई है। गोंडा जंक्शन पर एसएस एएन मिश्र की अगुवाई में प्लेटफार्म दो पर जागरुकता रैली निकाली गई। संगठन का नारा है कि हराम का नहीं हलाल का खाओ, घर में सुख शांति पाओ। भ्रष्टाचार हटाओ, देश बचाओ के नारे लगाये गये। यह अभियान बरुआचक, मोतीगंज, मनकापुर, झिलाही, मसकनवां, छपिया, परसातिवारी, बभनान , गौर , बस्ती ,जरवल , बुढ़वल, कर्नलगंज, बाराबंकी स्टेशन पर चलेगा। छोटी लाइन में गंगाधाम, बनगाई, विशेषरगंज,पयागरपुर, योग्रेंद्रधाम, चिलवरिया,बहराइच, रिसिया, मटेरा, नानपारा, राय बोझा,मिहिपुरवा, ककरहा घाट रेवले स्टेशन पर सतर्कता संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाएगा। पहली बार रेलवे के बड़े अधिकारियों का रुख भ्रष्टाचार रोकने के लिए कठोर कदम उठाने का है और महाप्रबंधक व डीआरएम, एडीआरएम को अभियान पर नजर रखने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी