आरएसएस की शाखा में होता चरित्र निर्माण : कौशल

रदार भगत सिंह इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झंझरी व गोंडा नगर की 32 शाखाओं के शाखा संगम में बोलते हुए संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संघ की शाखा व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jan 2020 11:04 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jan 2020 06:06 AM (IST)
आरएसएस की शाखा में होता चरित्र निर्माण : कौशल
आरएसएस की शाखा में होता चरित्र निर्माण : कौशल

गोंडा : ²ढ़ संकल्पित व्यक्ति को लक्ष्य जरूर मिलता है। यह जिले की दो खंडों का शाखा कुंभ है। यहां स्वयंसेवक के चरित्र निर्माण का कार्य होता है।

उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने व्यक्त किए। वह गुरुवार को स्थानीय शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झंझरी व गोंडा नगर की 32 शाखाओं के शाखा संगम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संघ की शाखा व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला है। शाखा से निकलने वाले स्वयंसेवक संस्कारयुक्त, चरित्रवान, प्रमाणिक होते हैं। वह अपनी रुचि के अनुरूप सामाजिक जीवन में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हैं। स्वयंसेवकों के हृदय में सदैव राष्ट्र प्रथम का भाव जागृत रहता है। उन्होंने कहा कि यदि हमारे विचार और उद्देश्य श्रेष्ठ होते हैं तो हम अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करते हैं। आज बड़ी संख्या में देश के 60 से 65 लाख लोग राष्ट्र निर्माण में संगठित होकर संघ कार्य में अनवरत संकल्पित हैं। मंच पर सह विभाग संघचालक रामप्रकाश गुप्त व जिला संघ चालक श्रीमान सिंह मौजूद रहे। जिला कार्यवाह ओपी पांडेय ने जानकारी दी कि शाखा संगम में दो हजार स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। शाखा संगम में वरिष्ठ प्रचारक गंगा सिंह, जिला कार्यवाह ओम प्रकाश, जिला प्रचारक अविनाश, कोमल, धर्मेंद्र, उमेश, राम बहाल, सूर्य नरायन तिवारी, विधायक प्रतीक भूषण सिंह, विनय द्विवेदी, पीयूष, शेष नरायन मिश्र, ज्योति पांडेय, रमाशंकर मिश्र, जगदीश्वरनंद मिश्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी