166 दिव्यांग छात्रों को मिले सहायक उपकरण

आर्यनगर (गोंडा) : बच्चों की शिक्षा से ही राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है, इसलिए बच्चों क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Dec 2018 11:35 PM (IST) Updated:Sat, 08 Dec 2018 11:35 PM (IST)
166 दिव्यांग छात्रों को मिले सहायक उपकरण
166 दिव्यांग छात्रों को मिले सहायक उपकरण

आर्यनगर (गोंडा) : बच्चों की शिक्षा से ही राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है, इसलिए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। यह बातें शनिवार को समग्र शिक्षा अभियान के समेकित योजनांतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को ब्लॉक संसाधन केंद्र रुपईडीह पर उपकरण वितरित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र ने कहीं। शिविर में नौ बच्चों को ट्राई साइकिल, 10 को व्हीलचेयर, 78 को श्रवण यंत्र, 13 को कैलीपर, छह को सीपी चेयर सहित 166 दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किया गया। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक राजेश ¨सह ने कहा कि जिले के 452 छात्रों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किया गया है। इनकी शिक्षा के लिए विभाग द्वारा अलग से 37 विशेष अध्यापकों की तैनाती की गयी है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रभा वर्मा ने छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दिएजाने पर बल दिया। संचालन सह समन्वयक अश्विनी कुमार शुक्ल ने किया। आरएसएस के जिला प्रचारक अविनाश चंद्र, रमाकांत मिश्र, जिला समन्वयक गणेश गुप्ता, राजीव कुमार, रवि प्रताप ¨सह, सुनीत कुमार मिश्र, संजय पांडेय, सत्यभूषण तिवारी, देवेंद्र प्रताप ¨सह, अजीत तिवारी, कमला प्रसाद, पवन कुमार तिवारी, अभिषेक ¨सह, कुलदीप उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी