प्रगति में लंबी रेस, 25 हजार युवाओं ने कराया पंजीकरण

गोंडा: प्रगति खेल अभियान के तहत 25 हजार खिलाड़ियों ने एकल प्रतिस्पर्धा व 569 टीमों ने पंजीकरण कराया

By Edited By: Publish:Tue, 23 Aug 2016 11:30 PM (IST) Updated:Tue, 23 Aug 2016 11:30 PM (IST)
प्रगति में लंबी रेस, 25 हजार युवाओं ने कराया पंजीकरण

गोंडा: प्रगति खेल अभियान के तहत 25 हजार खिलाड़ियों ने एकल प्रतिस्पर्धा व 569 टीमों ने पंजीकरण कराया है। यह जानकारी देते हुए डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि जिले की 1054 के सापेक्ष 68 ग्राम पंचायतों में पंजीकरण नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर केवल जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें 100 मीटर, 400 मीटर व 1500 मीटर की दौड़ तथा लंबी कूद प्रतियोगिताएं शामिल हैं। यहां से प्रत्येक ग्राम पंचायत से एक खिलाड़ी चुनकर न्याय पंचायत स्तर पर प्रतिभाग करेगा। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं न्याय पंचायत स्तर पर प्रारंभ होंगी, जिसमें टीम की प्रतियोगिताएं कबड्डी, खो-खो और वालीबाल शामिल है। डीएम ने बताया कि चारों स्तर पर खेलों के लिए समय सारिणी घोषित की जा चुकी है। प्रथम चरण के लिए ग्राम पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर 29 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेंगी। ग्राम स्तरीय प्रतियोगिताएं प्रधान के देखरेख में ग्राम पंचायत में स्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व महिला अध्यापक के संयोजन में कराई जाएंगी। द्वितीय चरण की में न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिता 6, 7 व 8 सितम्बर को होंगी। तीन-चार न्याय पंचायतों को मिलाकर एक जोन बनाया गया है। इसके लिए शारीरिक शिक्षा अनुदेशक व इंटर कालेजों में तैनात व्यायाम शिक्षकों को जोनल प्रभारी बनाया गया है। वही दोनों निर्णायक की भूमिका भी निभाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के न्याय पंचायत संसाधन केंद्र (एनपीआरसी) प्रभारी को अपने न्याय पंचायत में संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। विकास खंड स्तर की प्रतियोगिताएं 12 व 13 सितंबर को ब्लाक मुख्यालयों पर चिन्हित किए गए खेल मैदानों पर होगी। यहां बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लाक पीटीआई प्रभारी बनाया गया है। बीईओ अपने विकास खंड में सुपर जोनल प्रभारी होंगे। जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 17 से 20 सितंबर तक संपन्न होंगी। उन्होंने बताया कि नेट व बॉल न्याय पंचायतों में पहुंच गए हैं। एक खेल के लिए एक ग्राम पंचायत से एक ही टीम का पंजीकरण कराया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी