गर्मी शुरू, वाटर कूलर बंद, कैसे बुझेगी प्यास

जागरण संवाददाता दिलदारनगर (गाजीपुर) गर्मी के दिनों में नगर वासियों सहित आमजन को शुद्ध ठं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 05:47 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 05:47 PM (IST)
गर्मी शुरू, वाटर कूलर बंद, कैसे बुझेगी प्यास
गर्मी शुरू, वाटर कूलर बंद, कैसे बुझेगी प्यास

जागरण संवाददाता, दिलदारनगर (गाजीपुर) : गर्मी के दिनों में नगर वासियों सहित आमजन को शुद्ध ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत द्वारा नगर में दो जगहों पर लगाया गया वाटर कूलर शो पीस बना हुआ है। ऐसे में नगरवासियों को अपनी प्यास बुझाने के इधर-उधर भटकना पड़ता है। शिकायत के बाद नपं इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

नगर के वार्ड संख्या पांच जमा मस्जिद व डाकघर के पास नपं द्वारा वाटर कूलर दो वर्ष पहले लगाया गया। महज छह माह बाद ही वाटर कूलर से ठंडा शुद्ध पेयजल मिलना बंद हो गया। बीते वर्ष 2020 में कोरोना काल में भी कूलर से पानी नहीं मिला। वार्ड के रोहित पटवा, चंदन गुप्ता, विनय सिंह, संजय आदि, बब्लू गुप्ता ने बताया कि वाटर कूलर बंद होने के शिकायत कई बार नपं को की गई, लेकिन करीब डेढ़ वर्ष बाद भी इसे ठीक नहीं किया जा सका। अधिशासी अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि जल्द ही इसे ठीक किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी