समायोजन को लेकर अंतिम दम तक संघर्ष का एलान

जासं गाजीपुर राजस्व सामयिक संग्रह अमीन कर्मचारी (सेवक) वेलफेयर एसोसिएशन ने समायोजन कराने को लेकर शुक्रवार को अंतिम दम तक संघर्ष करने का एलान किया। सरजू पांडेय पार्क में चौथे दिन धरना-प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिम्मेदार अधिकारियों के न पहुंचने पर आक्रोश जताया गया। साथ ही पूर्व में हुए समायोजन में धांधली का आरोप लगाया। चेताया कि जल्द ही मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Aug 2019 05:56 PM (IST) Updated:Fri, 30 Aug 2019 05:56 PM (IST)
समायोजन को लेकर अंतिम दम तक संघर्ष का एलान
समायोजन को लेकर अंतिम दम तक संघर्ष का एलान

जासं, गाजीपुर : राजस्व सामयिक संग्रह अमीन कर्मचारी (सेवक) वेलफेयर एसोसिएशन ने समायोजन कराने को लेकर शुक्रवार को अंतिम दम तक संघर्ष करने का एलान किया। सरजू पांडेय पार्क में चौथे दिन धरना-प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिम्मेदार अधिकारियों के न पहुंचने पर आक्रोश जताया गया। साथ ही पूर्व में हुए समायोजन में धांधली का आरोप लगाया। चेताया कि जल्द ही मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में किए गए समायोजन में धांधली की गई है। इसकी जांच होने पर मामला स्पष्ट हो जाएगा लेकिन ऐसा करने से अधिकारी कतरा रहे हैं। अधिकारी मांग पूरी करने के बजाय हीलाहवाली करने में लगे हैं। कई संग्रह अमीनों की उम्र सेवानिवृत्त होने के कगार पर है। जिले में शेष रह गए सामयिक संग्रह अमीनों की संख्या मात्र 32 है जबकि जिले की लिस्ट में 88 पूर्ण हैं। संघर्ष करते-करते कई अमीन संग्रहों का निधन भी हो चुका है। 10 सितंबर को धामूपुर में मुख्यमंत्री आने वाले हैं। उसी दिन आत्मदाह किया जाएगा लेकिन आठ सितंबर से पहले कोई नाम उजागर नहीं किया जाएगा। हर हाल में हक मिलना चाहिए। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अतिरिक्त एसडीएम सदर ने 10 दिनों में उचित कार्रवाई करते हुए समायोजन का आश्वासन देकर धरना-प्रदर्शन समाप्त कराया था। दो माह बीतने के बावजूद अब तक कुछ नहीं हुआ। जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार, लाल बहादुर यादव, अनिल सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव,नरेंद्र पांडेय, रामचंद्र यादव, मोती यादव, राजेश कुमार पांडेय, धीरज सिंह यादव, ईश्वरचंद्र तिवारी, दशरथ राम आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी