छेड़खानी का विरोध करने पर कर्मचारी को पीटा

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के एक कर्मचारी को मंगलवार की रात मनबढ़ युवकों ने

By Edited By: Publish:Wed, 28 Sep 2016 08:26 PM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2016 08:26 PM (IST)
छेड़खानी का विरोध करने पर कर्मचारी को पीटा

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के एक कर्मचारी को मंगलवार की रात मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल कर्मचारी शिवानंद ने रात में ही कोतवाली में तहरीर दी। शारीरिक रूप से विकलांग कर्मचारी शिवानंद को पीटने वाले मनबढ़ युवक वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर पीटना शुरु कर दिया। बुधवार को घटना की जांच करने पहुंचे गोरा बाजार चौकी इंचार्ज ने मामले की जांच की। बताया गया कि एक युवती के साथ युवक छेड़खानी करते हैं। कर्मचारी शिवानंद ने इसका विरोध किया तो इससे युवक नाराज हो गए। युवकों की मनबढ़ई से आस पास के दुकानदारों में भय है। वहां के निवासियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी