राजीव गांधी की देन है संचार क्रांति

By Edited By: Publish:Wed, 20 Aug 2014 07:27 PM (IST) Updated:Wed, 20 Aug 2014 07:27 PM (IST)
राजीव गांधी की देन है संचार क्रांति

गाजीपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जगह-जगह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश में संचार क्रांति राजीव गांधी की ही देन है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने मिश्रौलिया में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई। पीसीसी सदस्य याहिया खां ने राजीव गाधी को आधुनिक एवं विकसित भारत का शिल्पी करार दिया। कहा कि आत्मनिर्भरता, शिक्षा, स्वास्थ्य पंचायती राज के जनक के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ नेता संजय राय, त्रिवेणी शरण राय, सच्चिदानंद राय, श्रीकृष्ण सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, सर्वानंद चौबे, कुसुम तिवारी, शम्मीउल्लाह खां, परवेज खां, मुहम्मद अनवर, रामप्रसाद राय आदि थे।

अध्यक्षता बलिराम राय व संचालन संजय कुमार ने किया। इधर, जिला कांग्रेस कार्यालय गौसाबाद में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनी। कार्यवाहक अध्यक्ष रविकांत राय ने कहा कि उनके विकास को भुलाया नहीं जा सकता। पंकज दुबे, जनार्दन प्रसाद, सतीश उपाध्याय, शाहनवाज खां, राजेश उपाध्याय, अविनाश सिंह, विश्वनाथ जायसवाल आदि उपस्थित थे। संचालन लालसाहब यादव ने किया। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया गया।

वरिष्ठ नेता डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि संचार क्रांति की नींव राजीव गांधी ने रखी। शफीक अहमद, आशुतोष गुप्ता, विंध्याचल सिंह, दयाशंकर पांडेय, संतोष कुमार, मुस्ताक सिद्दीकी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता शफीक अहमद ने की।

सैदपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिधौना बाजार में बैठककर राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। भोला पांडेय, मधुसूदन पांडेय, शमशीर अली सिद्दीकी, राजनाथ यादव आदि मौजूद थे।

जखनियां : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया। गंगाधर पांडेय, देवनारायण सिंह, सर्वानंद चौबे, सूर्यभान सिंह, शिवमूर्ति पांडेय, शशिकांत आदि मौजूद थे। मुहम्मदाबाद : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया। गिरिजा दत्त दुबे, वंशीधर तिवारी, जैनेश पंकज, उमेश कुमार, ओमप्रकाश पांडेय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी