बेसहारा पशुओं के लिए आया 10 ¨क्वटल चारा

भांवरकोल (गाजीपुर) दैनिक जागरण में खबर छपने के बाद प्रशासन की तंद्रा टूटी और ब्लाक परिसर में बने अस्थाई निराश्रित गोवंशों के लिए दस कुंतल पुआल का चारा मंगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 06:10 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 06:10 PM (IST)
बेसहारा पशुओं के लिए आया 10 ¨क्वटल चारा
बेसहारा पशुओं के लिए आया 10 ¨क्वटल चारा

जासं, भांवरकोल (गाजीपुर) : 'दैनिक जागरण' में खबर छपने के बाद प्रशासन की तंद्रा टूटी और ब्लाक परिसर में बने अस्थाई निराश्रित गोवंशों के लिए दस ¨क्वटल पुआल का चारा आनन-फानन मंगाया गया। इससे पूर्व यहां खानपान की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण पशुओं को भूखे ही रहना पड़ता था।

शासन की ओर से गत चार फरवरी को ब्लाक परिसर में बांस-बल्ली से घेरकर बेसहारा पशुओं को रखने के लिए अस्थाई निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण कराया गया। यहां कुल 41 गोवंशों को रखा जा चुका है, लेकिन उनके खानपान कि उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गोवंशों की हालत अच्छी नहीं है। 'दैनिक जागरण' ने इस खबर को अपने 22 फरवरी के अंक में पृष्ठ चार पर Xह्नह्वश्रह्ल;खानपान के अभाव में दम तोड़ रहे गोवंश'शीर्षक से प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों की तंद्रा टूटी और तत्काल प्रशासन ने दस ¨क्वटल पुआल की कटी हुई कुट्टी खरीद कर आश्रय स्थल पहुंचाया, लेकिन खली वगैरह अब तक नहीं है।

chat bot
आपका साथी