सड़क किनारे चल रही नगर निगम की 32 पार्किंग बंद होंगी

नगर निगम अब सड़क किनारे पार्किंग संचालित नहीं करेगा। इस कदम से निगम की 32 पार्किंग बंद हो जाएंगी। मात्र तीन पार्किंग संचालित होंगी। ऐसा होने से कई स्थानों पर यातायात व्यवस्थित हो जाएगा। हाल में एनजीटी ने एक याचिका पर कौशांबी में सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट पर संचालित पार्किंग बंद करने का आदेश दिया था। इस पार्किंग को बंद करा दिया गया। इसके बाद नगर निगम अधिकारियों ने पार्किंग पर काफी मंथन किया। पाया कि बरसों पहले सुप्रीम कोर्ट ने सड़क किनारे पार्किंग संचालन पर प्रतिबंध लगा रखा है। सड़क किनारे पार्किंग से ट्रैफिक अवरुद्ध होता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Mar 2019 10:50 PM (IST) Updated:Fri, 15 Mar 2019 10:50 PM (IST)
सड़क किनारे चल रही नगर निगम की 32 पार्किंग बंद होंगी
सड़क किनारे चल रही नगर निगम की 32 पार्किंग बंद होंगी

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : नगर निगम अब सड़क किनारे पार्किंग संचालित नहीं करेगा। इस कदम से निगम की 32 पार्किंग बंद हो जाएंगी। मात्र तीन पार्किंग संचालित होंगी। ऐसा होने से कई स्थानों पर यातायात व्यवस्थित हो जाएगा।

हाल में एनजीटी ने एक याचिका पर कौशांबी में सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट पर संचालित पार्किंग बंद करने का आदेश दिया था। इस पार्किंग को बंद करा दिया गया। इसके बाद नगर निगम अधिकारियों ने पार्किंग पर काफी मंथन किया। पाया कि बरसों पहले सुप्रीम कोर्ट ने सड़क किनारे पार्किंग संचालन पर प्रतिबंध लगा रखा है। सड़क किनारे पार्किंग से ट्रैफिक अवरुद्ध होता है। दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। शहर में ज्यादातर मॉल और अस्पतालों के बाहर सड़क पर पार्किंग बनी हुई है। इस पर तय हुआ कि इन पार्किंग को खत्म कर दिया जाए। 18 पार्किंगों की ठेका अवधि मार्च में पूरी होने जा रही है। अब इन पार्किंगों के ठेके दोबारा नहीं छोड़े जाएंगे। कुछ पार्किंगों के ठेके नहीं उठे थे, उनके लिए दोबारा प्रयास नहीं किया जाएगा। अन्य के मामले में क्या कदम उठाया जाए, उसके बारे में विचार विमर्श जारी है। नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने बताया कि नियम विरूद्ध कोई कार्य निगम नहीं करेगा।

chat bot
आपका साथी