रात में हुई बूंदाबांदी के बाद मिली गर्मी से राहत

संवाद सहयोगी मोदीनगर पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को शनिवार रात हुई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 07:14 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jun 2020 07:14 PM (IST)
रात में हुई बूंदाबांदी के बाद मिली गर्मी से राहत
रात में हुई बूंदाबांदी के बाद मिली गर्मी से राहत

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को शनिवार रात हुई बूंदाबादी के बाद राहत मिल गई। रविवार को पूरे दिन मौसम में ठंडक बनी रही। तापमान में भी कई डिग्री तक कमी दर्ज हुई। हालांकि, दोपहर बाद तेज धूप निकल गई थी, लेकिन मौसम में ठंडक बरकरार रही।

बीते करीब पंद्रह दिनों ने उमस भरी गर्मी ने लोगों को जीना मुश्किल किया हुआ था। कूलर, पंखे, एसी में भी राहत नहीं मिल रही थी। सूरज की तेज धूप धरती को जलाने का काम कर रही थी। बस लोग बरसात होने की उम्मीद लगा रहे थे। शनिवार देर रात बूंदाबादी हुई। जो करीब एक घंटे तक चलती रही।

बूंदाबादी के बाद मौसम ने करवट ली और वातावरण में ठंडक बढ़ गई, जिससे लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से राहत मिली। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। लोग अपने घरों के बाहर व छतों पर भी बैठे नजर आए। रविवार को न्यूनतम तामपान 27 डिग्री व अधिकतम 38 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक मौसम में इसी प्रकार उठा-पटक बनी रहेगी।

chat bot
आपका साथी