गैस व तेल के दामों में बढ़ी दरें वापस लेने की मांग

महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने तेल व गैस की दरों में बेतहाशा वृद्धि पर केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने तेल व गैस के दामों में कमी न होने पर हड़ताल का सहारा लेने की चेतावनी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 08:14 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 08:14 PM (IST)
गैस व तेल के दामों में बढ़ी दरें वापस लेने की मांग
गैस व तेल के दामों में बढ़ी दरें वापस लेने की मांग

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने तेल व गैस की दरों में बेतहाशा वृद्धि पर केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने तेल व गैस के दामों में कमी न होने पर हड़ताल का सहारा लेने की चेतावनी दी है।

उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपीचंद का कहना है कि लगातार पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और गैस की दरों में बढ़ोत्तरी हो रही है, जिस कारण व्यापारी वर्ग और आम जनता बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। तेल के दाम बढ़ने से फैक्ट्री में बनने वाली प्रत्येक वस्तु के दाम बढ़ जाते हैं, वहीं ट्रांसपोर्ट का भाड़ा बढ़ने से नमक से लेकर गल्ला और कपड़ा सभी के दामों पर असर पड़ता है। महंगाई पर व्यापारी वर्ग बदनाम हो रहा है। तेल व गैस के दामों में वृद्धि की ¨नदा करते हुए बढ़ोत्तरी को तत्काल वापस लेने की मांग की। ऐसा न करने पर व्यापार मंडल ने हड़ताल की चेतावनी दी है। ज्ञापन डीएम को देने वालों में अशोक चावला, पवन शर्मा, मनोज गर्ग व राजदेव त्यागी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी