Farmer Protests: यूपी गेट पर जमा हो रहे हैं किसान, आज शाम तक बढ़ सकती है प्रदर्शनकारियों की संख्या

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दिल्ली की सीमा पर डटे जवानों और पुलिसकर्मियों को चाय वितरित की। विभिन्न इलाकों से रविवार को किसान यूपी गेट पर पहुंच रहे हैं। उनके पहुंचने के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

By JP YadavEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 11:32 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 11:32 AM (IST)
Farmer Protests: यूपी गेट पर जमा हो रहे हैं किसान, आज शाम तक बढ़ सकती है प्रदर्शनकारियों की संख्या
दिल्ली की सीमा पर डटे जवानों और पुलिसकर्मियों को चाय वितरित की गई।

गाजियाबाद [धनंजय वर्मा]। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान दिल्ली बॉर्डर यानी यूपी गेट पर शनिवार रातभर डटे रहे। वहीं, सैकड़ों पुलिस व फोर्स से जवान भी यूपी गेट पर रविवार को भी जमा हैं। रविवार सुबह होते ही यूपी गेट पर जय जवान जय किसान के नारे की आवाज गूंजने लगी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दिल्ली की सीमा पर डटे जवानों और पुलिसकर्मियों को चाय वितरित की। वहीं, किसानों के साथ चाय पर चर्चा भी हुई कि विभिन्न इलाकों से रविवार को किसान यूपी गेट पर पहुंच रहे हैं। उनके पहुंचने के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

शनिवार को गाजियाबाद पहुंचे आंदोलन कर रहे किसानों ने यूपी पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे फ्लाइओवर के नीचे रात गुजारी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी यहीं पर किसानों के साथ रात गुजारी। सुबह होते ही दोबारा किसान जय जवान जय किसान का नारे लगाने लगे। किसान आनंदोलन के चलते यूपी गेट पर दिल्ली व गाजियाबाद पुलिस के साथ फोर्स के जवान भी तैनात किए गए हैं। फ्लाइओवर के नीचे से दिल्ली जाने वाली लेन को बैरिकेडिंग कर बंद किया ग या है। बैरिकेडिंग के साथ पुलिस व फोर्स के जवान तैनात हैं। रविवार सुबह आठ बजे किसानों के चाय बनी तो राकेश टिकैत चाल लेकर बार्डर पर तैनात जवानों के पास पहुंचे। उन्होंने पुलिस व फोर्स के जवानों को चाय पिलाई। यूपी गेट पर किसानों ने भोजन बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

राहगीरों को काटना पड़ रहा लंबा चक्कर

यूपी गेट फ्लाईओवर के नीचे का हिस्सा किसानों ने कब्जा कर रखा है। फ्लाइओवर के नीचे से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन को बंद किया गया है। फ्लाईओवर के ऊपर से वाहन दिल्ली की ओर जा रहे हैं। वहीं, लिंक रोड से यूपी गेट गेट होते हुए दिल्ली जाने वाले वाहनों को आनंद विहार की ओर डायवर्ट किया गया है, जिससे राहगीरों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी