Move to Jagran APP

एक-दूसरे के धुर विरोधी भाजपा सांसद-विधायक कई वर्षों बाद एक मंच पर, बोले- हमारे मतभेद बढ़ाने वालों को बीच से हटाएंगे

एक दूसरे के धुर विरोधी भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले और विधायक अभिजीत सिंह सांगा कई वर्ष बाद रविवार को एक ही मंच साझा करते दिखे। दोनों ने कहा कि उनके बीच जो लोग मतभेद बढ़ा रहे थे उन्हें बीच से हटाएंगे। बिठूर विधानसभा क्षेत्र के रमईपुर में यह कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद आयोजित किया गया था।

By lokesh pandey Edited By: Abhishek Pandey Published: Mon, 29 Apr 2024 10:31 AM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2024 10:31 AM (IST)
भोले और सांगा बोले, हमारे मतभेद बढ़ाने वालों को बीच से हटाएंगे

जागरण संवाददाता, कानपुर। एक दूसरे के धुर विरोधी भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले और विधायक अभिजीत सिंह सांगा कई वर्ष बाद रविवार को एक ही मंच साझा करते दिखे। दोनों ने कहा कि उनके बीच जो लोग मतभेद बढ़ा रहे थे, उन्हें बीच से हटाएंगे। बिठूर विधानसभा क्षेत्र के रमईपुर में यह कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद आयोजित किया गया था।

loksabha election banner

अकबरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले और बिठूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिजीत सिंह सांगा के बीच कई वर्ष से नहीं पट रही थी। इसीलिए सांगा, भोले के नामांकन जुलूस में भी नहीं पहुंचे थे। हालांकि वह कानपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के नामांकन जुलूस में पहुंचे थे। इसकी शिकायत ऊपर हुई तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांगा को बुलाकर चुनाव में लगने के लिए कहा। इसके बाद शुक्रवार रात पहली बार दोनों चार घंटे के लिए एक साथ बैठे।

रविवार को रमईपुर में आयोजित सम्मेलन में जहां भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ने भाषण में अपना दिल बड़ा कर सांगा की प्रशंसा की। वहीं सांगा ने कहा कि हम दोनों के व्यक्तिगत मतभेद हो सकते हैं लेकिन सभी को यह नहीं भूलना चाहिए कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। भाजपा ने देवेंद्र सिंह भोले को टिकट देकर भेजा है, इसलिए 13 मई को उन्हें यहां से जिताकर भेजना है।

उन्होंने कहा कि हम दोनों के बीच बहुत से ऐसे मामले हैं जहां टकराव होता है लेकिन हम दोनों की यह भी जिम्मेदारी है कि हमारे मतभेद के चलते किसी कार्यकर्ता का नुकसान न हो क्योंकि हमें मंच पर बैठाने वाले आप लोग हैं, इसलिए बड़े आप कार्यकर्ता हैं। हम दोनों छोटे हैं। हम लोगों से गलती हुई हो तो क्षमा करें। हमारी गलतियों की सजा मोदी और योगी को न दीजिएगा।

उन्होंने कहा कि कौन सही है, कौन गलत है, यह देखने का यह समय नहीं है। बस उन बहरूपियों को पहचानने की जरूरत है जो हमारे बीच में मतभेद कराते हैं। हम ठान लेंगे तो ऐसे लोगों को पहचान लेंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, पूर्व विधायक आरपी कुशवाहा, गणेश यादव, रूप नारायण त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला, शिवम बाजपेई, अशोक सिंह दद्दा आदि रहे।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश के 'घर' में गरजे अमित शाह, निशाने पर रहा आइएनडीआइ गठबंधन; सपा के गढ़ में हैट्रिक लगाने की कवायद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.