Live Coronavirus Ghazibad: जिले में 1045 एक्टिव केस, जानें नोएडा और हापुड़ का हाल

देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 21 लाख के पार पहुंच गई है। इसी के साथ जानें अपने जिले का हाल।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 10:19 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 10:19 AM (IST)
Live Coronavirus Ghazibad: जिले में 1045 एक्टिव केस, जानें नोएडा और हापुड़ का हाल
Live Coronavirus Ghazibad: जिले में 1045 एक्टिव केस, जानें नोएडा और हापुड़ का हाल

गाजियाबाद, एजेंसियां। देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या दैनिक स्तर पर तेजी से बढ़ रही है। रविवार सामने आए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 64 हजार नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21,52,010 हो गई है। हालांकि, अभी भी कोरोना के एक्टिव केस से ज्यादा संक्रमित होकर ठीक हुए लोगों की संख्या है। इसी बीच आपके लिए अपने जिले के बारे में जानकारी होने बेहद जरुरी है। यहां पढ़ें नोएजा, गाजियाबाद और हापुड़ का हाल।

Coronavirus Noida, Ghaziabad and Hapur Update

- गाजियाबाद : कोरोना को हराकर स्वस्थ होने पर शनिवार को 96 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। अब तक कुल 4660 लोग ठीक हो गए हैं। सक्रिय मरीज 1045 रह गए हैं। सीएमओ डॉ. एन के गुप्ता ने बताया कि शनिवार को कुल 103 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें निजी लैब के अलावा सरकारी लैब की जांच रिपोर्ट भी शामिल हैं। संक्रमित आने वालों को राजेंद्र नगर ईएसआइसी, संयुक्त अस्पताल और मोदीनगर स्थित एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संतोष अस्पताल में भी दो संक्रमितों को भर्ती कराया गया है। नए संक्रमितों में से करीब 11 लोग पहले से ही निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनके संपर्क में आने वालों की सूची बनाते हुए होम क्वारंटाइन और जांच की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा 28 लोग को होम आइसोलेशन की अनुमति दी गई है। अब जिले में कुल सवा तीन सौ संक्रमित होम आइसोलेशन में रखे गए हैं।

- नोएडा: जिले में एंटीजन रैपिड टेस्ट किट से कोरोना की जांच शुरू किए जाने के बाद से मरीजों की संख्या में इजाफा जारी है। शनिवार को भी जिले में 65 नए संक्रमित मिले है। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5871 पहुंच गई है। वहीं शनिवार को 31 लोग ठीक होकर घर भी पहुंचे है। इससे ठीक होने वालों की 4888 हो गई है।

जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को जारी कोरोना रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि बीते 24 घंटे में 65 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं 31 लोग ठीक भी हुए है। वर्तमान में 937 संक्रमितों का इलाज जिले के अलग-अलग कोविड अस्पताल में चल रहा है। वहीं कुल मौतों का आंकड़ा पिछले एक सप्ताह से 43 बना हुआ है। 

chat bot
आपका साथी