केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के पूर्व सलाहकार एसपी सिंह की बेटी गिरफ्तार Ghaziabad News

सांसद वीके सिंह के पूर्व राजनीतिक सलाहकार डॉ. एसपी सिंह के बाद अब उसकी बेटी को भी गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 09:36 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 09:36 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के पूर्व सलाहकार एसपी सिंह की बेटी गिरफ्तार Ghaziabad  News
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के पूर्व सलाहकार एसपी सिंह की बेटी गिरफ्तार Ghaziabad News

गाजियाबाद, जेएनएन। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री और गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह के पूर्व राजनीतिक सलाहकार डॉ. एसपी सिंह (शंभू प्रसाद सिंह) के बाद अब उसकी बेटी को भी गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह पकड़ी गई एसपी सिंह की बेटी आरुषि पर आरोप है कि वह फुफेरे भाई यानी एसपी सिंह के भांजे को पुलिस केस में बचाने के नाम पर 50 लाख रुपये की मांग कर रही थी।

भांजे के खिलाफ सितंबर में सिहानी गेट थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था, जिसमें एसपी सिंह मुख्य आरोपित था। इसी मामले में गैंगस्टर न लगने देने की बात कह आरुषि उससे रुपयों की डिमांड कर रही थी। कविनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार शाही ने बताया कि राजनगर निवासी पल्लव कुमार सिंह ने बीते माह रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरुषि उनसे व्हाट्सएप पर मैसेज व कॉल कर 50 लाख रुपये की मांग कर रही है।

आरोप था कि आरुषि गैंगस्टर लगने का डर दिखा रही थी। पल्लव ने कविनगर थाने में आरुषि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएचओ का कहना है कि प्राथमिक जांच के बाद नई दिल्ली में ईस्ट ग्रेटर कैलाश निवासी आरुषि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पल्लव पर धोखाधड़ी का आरोप

फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस आफ स्मॉल इंडस्ट्रीज आफ इंडिया (फासी) के मेंबर सतेंद्र तोमर ने एसपी सिंह, पल्लव सिंह और वीर कपूर के खिलाफ सितंबर में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाने व उनका प्रयोग करने की धाराओं में सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कराया था। आरोप था कि सतेंद्र को फासी के यूपी चैप्टर का चेयरमैन बनाने का झांसा दे उनसे पांच लाख रुपये वसूल लिए थे।

पिता एसपी सिंह पर दर्ज हैं कई मुकदमें

अप्रैल-2019 में वीके सिंह के पर्सनल सेक्रेटरी सुरजीत सिंह ने डॉ. एसपी सिंह के खिलाफ कविनगर थाने में सांसद और मंत्रालय के फर्जी लेटर हेड बनाने, उनका प्रयोग कर रुपये ऐंठने और धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मई- 2019 में भाजपा नेता शिवांशु त्यागी ने सांसद के नाम पर गाड़ी लेने और खुद चलाने के आरोप में एसपी सिंह पर मुकदमा दर्ज कराया था।

मई- 2019 में भाजपा कार्यकर्ता रोहित त्यागी की भी क्रेटा कार एसपी सिंह ने इसी तरह हड़प ली थी, जिसमें रिपोर्ट दर्ज है। जून- 2019 में प्रॉपर्टी कारोबारी अजय त्यागी ने पार्टी चंदा के नाम पर तीन लाख रुपये लेने के आरोप में सिहानी गेट थाना पुलिस ने एसपी सिंह को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर टैंकर पलटने से लगा रहा 13 घंटे भीषण जाम Ghaziabad News

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी