फीरोजाबाद में ट्रेलर से स्कॉर्पियो की टक्कर में आधा दर्जन घायल

इलाहाबाद से लौटकर बुलंदशहर जा रहे परिवार की स्कोर्पियो यहां पर ट्रेलर में जा घुसी। गंभीर रूप से घायल छह में से पांच एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 06 Apr 2018 10:50 AM (IST) Updated:Fri, 06 Apr 2018 10:53 AM (IST)
फीरोजाबाद में ट्रेलर से स्कॉर्पियो की टक्कर में आधा दर्जन घायल
फीरोजाबाद में ट्रेलर से स्कॉर्पियो की टक्कर में आधा दर्जन घायल

फीरोजाबाद (जेएनएन)। इलाहाबाद से बुलंदशहर लौट रहे एक परिवार की गाड़ी आज फीरोजबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कॉर्पियो के जसराना के पास ट्रेलर में पीछे से घुसने से छह लोग घायल हैं, इनमें से तीन गंभीर है।

जसराना के पास आज एक बड़ा हादसा हो गया। इलाहाबाद से लौटकर बुलंदशहर जा रहे परिवार की स्कोर्पियो यहां पर ट्रेलर में जा घुसी। गंभीर रूप से घायल छह  में से पांच एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

बुलंदशहर के बोखरपुर निवासी एक ही परिवार के पांच लोग 24 वर्षीय सुरजीत कुमार पुत्र नानकचन्द, 60 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र वेदराम, 55 वर्षीय सियाराम पुत्र नंदराम, 66 वर्षीय राजपाल पुत्र दुर्गपाल, 50 वर्षीय मंगल सिंह पुत्र चेतराम तारीख पर इलाहाबाद गए थे। वहां से यह लोग वापस लौट रहे थे। आज सुबह तेज रफ्तार गाड़ी से चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया।

जिससे गाड़ी सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में जाकर गुस गई। स्कॉपियो बुलंदशहर के बोखरपुर निवासी इंदल सिंह पुत्र नरेश चला रहा था। गाड़ी उनके नियंत्रण से बाहर होने के बाद जसराना क्षेत्र नहर से आगे एटा रोड पर असंतुलित हुई गाड़ी हो दस चक्का ट्रक में जा घुसी। हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए। तीन की हालत गम्भीर है। पहले इन्हें जसराना के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, वहाँ से 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज गया। 

chat bot
आपका साथी