मायके जाने से रोका तो महिला ने दे दी जान

शिकोहाबाद(फीरोजाबाद) संस। थाना क्षेत्र के ओमनगर में सोमवार दोपहर मायके जाने से रोकने पर महिला ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 May 2019 01:06 AM (IST) Updated:Thu, 09 May 2019 06:19 AM (IST)
मायके जाने से रोका तो महिला ने दे दी जान
मायके जाने से रोका तो महिला ने दे दी जान

शिकोहाबाद,(फीरोजाबाद) संस। थाना क्षेत्र के ओमनगर में सोमवार दोपहर मायके जाने से रोकने पर महिला ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

मैनपुरी रोड स्थित ओम नगर में रूधैनी निवासी मोहित की पत्नी देववती(30) ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिवारीजनों ने बताया कि मोहित यहां किराए के कमरे में परिवार के साथ रहकर छोले भटूरे बेचने का कार्य करता है। मोहित की शादी 2014 में कानपुर के विठूर में हुई थी। उसके दो बच्चे भी है। मोहित दुकान पर गया था। इस बीच उसकी पत्नी देववती ने साड़ी से फंदा लगा लिया। मोहित घर लौटा तो पत्नी को फंदे पर लटका देखा। इससे चीख निकल गई। थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने परिजनों के हवाले से बताया कि वह मायके जा रही थी। इस पर पति ने उससे बाद में जाने की बात कही। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने जान दे दी।

chat bot
आपका साथी