प्रियंका आज फतेहपुर में, कांग्रेसियों में उत्साह

जागरण संवाददाता फतेहपुर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Apr 2019 11:22 PM (IST) Updated:Fri, 05 Apr 2019 11:22 PM (IST)
प्रियंका आज फतेहपुर में, कांग्रेसियों में उत्साह
प्रियंका आज फतेहपुर में, कांग्रेसियों में उत्साह

जागरण संवाददाता, फतेहपुर :

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा शनिवार को जिले में रोड शो करेंगी। इसके साथ नुक्कड़ सभाएं और महिला संवाद भी करेंगी। जिले में पहले भी नेहरू-गांधी परिवार आता रहा है लेकिन, यह पहला मौका है कि प्रियंका दोआबा की धरती पर कांग्रेस का प्रचार करने आ रही हैं। वह जिले में करीब साढ़े सात घंटे रहेंगी। उनके आगमन पर कांग्रेसियों में गजब का उत्साह है। प्रियंका वाड्रा के आने से पहले सुरक्षा के लिहाज से एसपीजी ने डेरा डाल दिया है। तय किए गए रूट का शुक्रवार को निरीक्षण करने के साथ एसपीजी ने रोड शो वाले इलाके को भी देखा। दोपहर में एसपी कैलाश सिंह से मुलाकात की।

दूसरी ओर शहर कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में राष्ट्रीय महासचिव के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा ने बैठक बुलाई। तय रूट चार्ट के अनुसार जगह-जगह पर स्वागत एवं रोड शो के लिए कांग्रेसियों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री महेश द्विवेदी, कैलाश द्विवेदी, शेख एजाज अहमद, श्रवण कुमार गौड़, बृजेश मिश्रा, अरुण जायसवाल आदि कांग्रेसी रहे।

............

यूं बीतेंगे प्रियंका के साढ़े सात घंटे

समय स्थान - कार्यक्रम

10:00 छिवली नदी पुल में स्वागत

11:00 औंग में महिला संवाद

12:00 जहानाबाद में नुक्कड़ सभा

01:00 बकेवर में स्वागत

01:50 खजुहा में स्वागत

02:00 बिदकी में नुक्कड़ सभा

03:00 जोनिहा में स्वागत

03:30 सहिली में नुक्कड़ सभा

04:00 जयरामनगर चौराहा से शहर में प्रवेश, वर्मा चौराहे-ज्वालागंज व लाला बाजार में रोड शो

5.30 कानपुर के लिए प्रस्थान

chat bot
आपका साथी